फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   inspecter general inspected police line

पुलिस महानिरीक्षक ने किया पुलिस लाइन व पुलिस ऑफिस का वार्षिक निरीक्षण

Tue, 02 Mar 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
inspecter general inspected police line
थाना बानपुर में निरीक्षण के दौरान थानेदार से सवाल करते पुलिस महानिरीक्षक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पुलिस महानिरीक्षक झांसी सुभाष सिंह बघेल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव में यदि कोई व्यक्ति खलल डालता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर एएचटीयू व सीसीटीएनएस कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने परिवहन शाखा, सीपीसी कैंटीन, कंट्रोल रूम, आवासीय बैरकों और शस्त्रागार का भ्रमण कर उपलब्ध शस्त्रों व जमा होने वाले शस्त्रों का ब्यौरा जांचा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विभिन्न पटलों पर मौजूद प्रभारियों से पटलों के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पौधरोपण किया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार, सीओ सिटी केशवनाथ, क्षेत्राधिकारी महरौनी फूलचंद के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर ऐसे तत्व, जो चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचा सकते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो संगीन अपराधी, हिस्ट्रीशीटर हैं, उन्हें चिह्नित कर पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। सभी थानेदारों को चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बानपुर थाना देखा
बानपुर (ललितपुर)। पुलिस महानिरीक्षक एसएस बघेल ने बानपुर थाने का निरीक्षण किया। थाना परिसर, मैस, रसोई, लॉकअप, आरक्षी बैरक, मालखाना, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर व परिसर में रखे जब्त वाहनों के बारे में जानकारी ली। अभिलेखों का अध्ययन किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं के संबंध में होने वाले अपराधों के बारे में पूछा। महिला आरक्षियों एवं बानपुर थाना परिक्षेत्र के चौकीदारों को उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी महरौनी फूलचंद, सहावेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. आशीष रावत, मंडल अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, अवध विहारी पटैरिया, संदीप दुबे, पूर्व प्रधान अखिलेश जैन, बृजेंद्र राय, कनई रजक, विनोद मिश्रा, गोल्डी राजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed