{"_id":"6a3ae8bf4af6dc556b01b96c","slug":"inspected-karbala-ghat-and-the-procession-route-in-connection-with-muharram-lalitpur-news-c-131-ltp1001-158454-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मुहर्रम को लेकर कर्बला घाट एवं जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मुहर्रम को लेकर कर्बला घाट एवं जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। 26 जून को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन ने कर्बला घाट व जुलूस मार्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अवनीश मिश्रा एई जल निगम, मुंशीलाल अधिशासी अभियंता संस्थान एवं ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कर्बला घाट एवं जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते हुए वार्ता की। अधिकारियों ने कर्बला घाट की व्यवस्थाओं, घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई, उच्च प्रकाश व्यवस्था, जुलूस मार्ग की स्थिति एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।
एसडीएम ने पाइपलाइन कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं नालियों की तत्काल मरम्मत कराने के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। मुहर्रम जुलूस मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाकर आवागमन को सुगम बनाने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि मुहर्रम पर्व से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाएं। इस मौके पर मुन्नालाल जैन, अमरदीप रजक, अवर अभियंता खुशबू खान, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, ताजिया कमेटी से रमजान अली (सदर), रज्जव अली शाह (नायब सदर), जाविद किरमानी, वसीम राजा, रफीक अली, जीशान आदि उपस्थित रहे।