{"_id":"696be32ce54b2c2f26027b28","slug":"information-about-schemes-registered-under-gst-given-in-vyapari-samvad-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-150040-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: व्यापारी संवाद में दी जीएसटी में पंजीकृत योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: व्यापारी संवाद में दी जीएसटी में पंजीकृत योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियां के प्रोत्साहन, पंजीयन बेस एवं राजस्व वृद्धि, स्थानीय स्तर पर जीएसटी-2 सुधारों के प्रति जागरूकता के लिए उद्यमियों, करदाताओं व अन्य स्टॉक होल्डर्स के साथ कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त राज्यकर हीरालाल जायसवाल, सहायक आयुक्त नीरज शुक्ला, आशीष शर्मा ने जीएसटी पंजीयन प्रक्रिया, नवीन जीएसटी रिटर्न प्रक्रिया के संबंध में बारीकि से जानकारी व्यापारियों व अधिवक्ताओं को दी गई। व्यापारियों को बताया कि जीएसटी में पंजीकृत होने से शासन की कल्याणकारी योजनाओं दस लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा योजना का निशुल्क लाभ मिल सकेगा। राज्यकर अधिकारी तेज प्रताप सिंह, कपिल देव तिवारी ने यहां जीएसटी में तुलनात्मक रूप से जीएसटी की सरल प्रक्रिया से अवगत कराया। वहीं उपजिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानेंद्र विक्रम ने व्यापारिसयों को जीएसटी में पंजीयन लेने के संबंध में प्रोत्साहित किया और व्यापारियों की समस्याओं को शासन एवं मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सभा का संचालन शैलेंद्र जैन एडवोकेट द्वारा किया गया। सेमिनार में राज्य कर विभाग सहायक आयुक्त रामकुमार यादव, आशीष चौधरी, अजय कुमार, अजित कुमार, राज्य कर अधिकारी भानू प्रताप, अंकुश चौबे, भगवती प्रसाद साहू, मनीष कुमार, सौरभ लिटोरिया,बसंत झा आदि उपस्थित रहे।