फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Indian culture, civilization and culture is our heritage: Sudhasagar

भारतीय संस्कृति सभ्यता और संस्कार हमारी धरोहर-सुधासागर

Mon, 17 Oct 2022 09:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Indian culture, civilization and culture is our heritage: Sudhasagar
ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ में श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कहा कि बहुत ज्यादा पुण्य के उदय आने से हमारा पतन हो जाता है और बहुत ज्यादा पाप कर्म के उदय से कुचित कदाचित उत्थान हो जाता है। बहुत ज्यादा पुण्य भी पतन का कारण है क्योंकि बहुत ज्यादा खुशी भी हमें बेखबर कर देती है, हमें अपने आप से दूर कर देती है। शराब का मद तो कुछ देर बाद उतर जाता है पर पैसा का नशा हमें दिशाहीन कर देता है। पैसा बुरा नहीं पैसे का नशा बुरा है, हमारे पतन का कारण है।
विज्ञापन

मुनि श्री ने कहा सुख हमें बाहर की दुनिया में ले जाता है और दुख हमें अपने आप से मुलाकात करा देता है क्योंकि दुख में हम अकेले होते हैं और यही से हमारा उत्थान प्रारंभ होता है। उन्होंने बच्चों को सीख देते हुए कहा कि जिस कार्य को करने पर हमें यह डर लगे कि कहीं मां बाप को पता न चल जाए उस कार्य को कभी मत करना, क्योंकि बुरे कार्य ही मां बाप से छिपकर किए जाते हैं और बुरे का अंजाम हमेशा बुरा होता है। उन्होंने कहा तुम वह कार्य करना जिस कार्य करने पर मां बाप गर्व महसूस करें। पूरे विश्व में अपने देश की अलग पहचान है भारतीय संस्कृति सभ्यता और संस्कार ही हमारी धरोहर है हमें इनकी हल हाल में रक्षा करनी चाहिए। हमारे पूर्वजों ने हमें जो संस्कृृति और संस्कारों की मशाल सौंपी हमें इसे हर हाल में जलाए रखना।
विज्ञापन

श्रावकों ने किया अभिषेक
सोमवार को प्रात:काल मूलननायक अभिनंदनाथ भगवान का श्रावकों ने अभिषेक किया। मुनि श्री के मुखारविंद से शांतिधारा हुई। इसके बाद श्रावक श्रेष्ठि परिवारों ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण एवं मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहारदान का मिला सौभाग्य
निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज को आहारदान पूर्व प्रबंधक कीर्तिशेष दयाचंद सुनील कुमार जरावली परिवार, मुनि पूज्यसागर महाराज को आहारदान आनंद कुमार, कुलदीप परिवार,ऐलक धैर्य सागर के आहारदान अशोक जैन परिवार एवं क्षुल्लक गंभीर सागर को आहारदान रमेश चंद जैन परिवार को मिला।
सिद्ध भूमि पर सिद्धों की आराधना कई गुना अतिशयकारी : प्रमाण सागर
जैन पंचायत ने किया पुर्ण्याजक परिवार को सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर के श्रावक श्रेष्ठी रवींद्र कुमार सीमा बानपुर परिवार ने मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से सिद्धों की भूमि संमेद शिखर जी में सिद्धचक्र विधान की रचना मुनि प्रमाण सागर महाराज के ससंघ सानिध्य एवं ब्रह्मचारी अशोक के मार्गदर्शन में की। इसमें जनपद के अनेक भक्तों ने पुर्ण्याजन कर भक्ति पूर्वक प्रभु के चरणों में अर्घ समर्पित किए।

पुर्ण्याजक परिवार को दिगंबर जैन पंचायत ललितपुर ने पूर्व मंत्री कीर्तिशेष ज्ञानचंद अलया के आवास पर एक समारोह में सम्मानित कर उनके पुण्य की अनुमोदना की। जैन पंचायत के अध्यक्ष इंजी. अनिल जैन अंचल, धार्मिक संयोजक मनोज जैन, मंदिर प्रबंधक राजेंद्र जैन थनवारा, जिनेंद्र जैन रजपुरा, शीलचंद अनौरा, कोमल चंद जैन, संजीव जैन,जिनेंद्र जैन, विमल जैन, अभय जैन, अनुराग सिंघई, संतोष जैन, मुन्नालाल सठयाना, धन्यकुमार जैन, विमल जैन पारौल आदि ने सम्मानित किया। इस मौके पर जैन मिलन, विद्या पूजा मंडल, चंद्रप्रभु मंडल ने संयुक्त रूप से प्रभु की भक्ति कर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम की संयोजन अधिवक्ता अनिल जैन अक्षय जैन अजय अलया द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed