{"_id":"62d5b0a6449ccc0cb82f8ed3","slug":"india-is-our-home-don-t-do-such-work-here-that-makes-you-a-criminal-lalitpur-news-jhs2250545140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत हमारा घर, यहां ऐसा काम न करो जिससे अपराधी बनना पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत हमारा घर, यहां ऐसा काम न करो जिससे अपराधी बनना पड़े
विज्ञापन
ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कहा धर्म से असीम पुण्य का संचय होता है और साधु संगति से जीवन सुधरता है। उन्होंने कहा भारत को मां कहने वाले देश का सम्मान रखो। भारत हमारा घर है ऐसा कोई कार्य न करो जिससे हमें अपने घर में अपराधी घोषित किया जाए और जेल में जाना पडे।
मुनिश्री ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को आदर्श बताते हुए कहा कि हिंसा झूठ, चोरी, कुशील परिग्रह जैसी प्रवृत्ति को जीवन से निकालने वाला कभी कलंकित नहीं हो सकता। वह सदैव जीवन में शांति की अनुभूति करेगा। मुनिश्री ने कहा कि शिष्य से गुरु धन्य होता है। शिष्य ऐसा कार्य करे कि गुरु भी वो कार्य को देखकर धन्य हो जाए। शिष्य ऐसा कार्य करे जिससे गुरु को गर्व हो माता-पिता का सम्मान हो। सुबह क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं हुईं। इसके उपरांत शांतिधारा मुनिश्री के मुखारबिंद से हुई। मुनि द्वय के पादप्रक्षालन करने का सौभाग्य ललित मयंक बांसवाड़ा परिवार एवं संदीप सम्यक सराफ को मिला। मुनिश्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का सौभाग्य सीमा अजित कुमार एवं पूज्यसागर महाराज के आहार चर्या का सौभाग्य पारस जैन मनया परिवार को मिला। इस मौके पर प्रमुख रूप से शीलचंद, अखिलेश, ज्ञानचंद, धन्य कुमार जैन, अशोक, सनत जैन, कोमल, मुकेश सराफ, संजीव जैन, जिनेंद्र जैन, मनोज जैन, अक्षय अलया, श्रेयांस जैन, नरेंद्र जैन, राजीव जैन लकी, कपूरचंद, अरविंद जैन, सुधीर मौजूद रहे।
----------------
चातुर्मास की व्यवस्थाओं को लेकर सौंपी जिम्मेदारी
ललितपुर। मुनि सुधासागर महाराज के चातुर्मास को लेकर बैठक में सभी सामाजिक संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में आवास पूछताछ व्यवस्था के लिए सत्येंद्र, जिनेंद्र जैन के साथ स्याद्वाद वर्धमान सेवा संघ, जंगल व्यवस्था में मोदी शुभेंदु जैन, सुबोध, गुरु प्रभावना संघ, भोजन व्यवस्था में संजीव जैन, विजय जैन, जिनेंद्र जैन, सुधीर जैन सिवनी, जैन मिलन मुख्य शाखा, लाइट एंड साउंड मनोज कामरेड, सुधीर बरया रिंकू टेंट, वीर सेवा संघ, यातायात व्यवस्था अभय जैन, संतोष मोदी, बाहुबली सेवा संघ, आहार व्यवस्था पंकज सिमर, आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, पंडाल व्यवस्था पंकज, विकास, आदिनाथ सेवा संघ, महिला व्यवस्था श्रावक बहू महिला मंडल, शुभ्रा जैन, दीप्ति जैन, चिकित्सा व्यवस्था सौरभ जैन, जितेंद्र जैन, जैन एंबुलेंस सेवा संघ, बाहर के चौका व्यवस्था अभिषेक, अमित प्रिय जैन, जैन सेवा संघ, जनक जननी वृद्धाश्रम, अतिथि सेवा में मुकेश सराफ, सतीश जैन, संजय मोदी, श्रमणोपासक संघ, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, वैयावृत्ति व्यवस्था में जैन शिक्षा समूह, जितेंद्र जैन राजू, अंतिम जैन को संयोजक बनाया गया। बैठक में महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया मौजूद रहे।