{"_id":"65fca3b138766a6cf40ac266","slug":"increased-arrival-of-grains-in-naveen-galla-mandi-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-112186-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नवीन गल्ला मंडी में अनाज की बढ़ी आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नवीन गल्ला मंडी में अनाज की बढ़ी आवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में अनाज की आवक बढ़ती जा रही हैं। वर्तमान में मटर, मसूर और गेहूं की उपज अधिक आ रही है। सरसों भी आ रही है। एक दिन में लगभग दस हजार क्विंटल की आवक हो रही है। मंडी में व्यापारियों की दुकान के सामने अनाज के ढेर लग रहे हैं। हरी मटर 5500-7500 रुपये व गेहूं 2300 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
रबी के सीजन की अधिकांश फसलें पककर तैयार हो गई हैं। दलहन व तिलहन फसलों की कटाई के साथ मड़ाई भी हो चुकी है। कुछ क्षेत्रों में गेहूं की मड़ाई चल रही है। किसान उपज की बिक्री के लिए मंडी में आ रहे हैं। नवीन गल्ला मंडी में व्यापारियों के दुकानों के सामने अनाज ही अनाज है। बृहस्पतिवार को लगभग दस हजार क्विंटल उपज आई। सफेद मटर तीन हजार क्विंटल आई। हरी मटर लगभग 2000 क्विंटल आई। मसूर की उपज भी लगभग 2500 क्विंटल व सरसों 500 क्विंटल, 2000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। व्यापारियों ने बताया कि अब गेहूं की आवक अधिक होगी। प्रतिदिन 12 से 15 हजार क्विंटल तक आवक हो जाएगी।
-- -
मंडी में दरों पर एक नजर (प्रति क्विंटल में)
हरी मटर- 5500 से 7500 रुपये
सफेद मटर 3600 से 4000 रुपये
मसूर बड़ी 5400-5600 रुपये
मसूर छोटी 6100-6200 रुपये
सरसों 4400 से 4600 रुपये
सरसों छोटा 5000-5500 रुपये
गेहूं 2300-2500 रुपये प्रति क्विंटल
-- -
मटर, मसूर व सरसों के साथ ही अब गेहूं की मड़ाई शुरू हो गई है। मंडी में गेहूं की आवक भी शुरू हो गई है।
- राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी