{"_id":"64a1c9ea133273ef8d005ed4","slug":"increase-in-the-water-level-of-govind-sagar-and-other-dams-due-to-rain-lalitpur-news-c-11-vns1002-126776-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बारिश से गोविंद सागर समेत अन्य बांधों के जलस्तर में वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बारिश से गोविंद सागर समेत अन्य बांधों के जलस्तर में वृद्धि
Mon, 03 Jul 2023 12:33 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में हो रही मानसूनी बारिश से जहां किसानों को खरीफ की फसल बुआई करने के लिए फायदा हो रहा है। वहीं इसका लाभ जिले के बांधों को भी मिल रहा है। बारिश से यह बांध भरने लगे हैं। हाल में हुई बारिश से गोविंद सागर बांध का जलस्तर बढ़कर 360.60 मीटर तक पहुंच गया है। इसके साथ अन्य बांधों के जलस्तर में वृद्धि हुई है।
जनपद में पिछले कुछ दिनों से हो रही मानसूनी बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत प्रदान तो किसानों को खरीफ की फसल बुबाई के लिए भी लाभ पहुंचाया। इसमें गोविंद सागर बांध का जलस्तर 363.93 मीटर के सापेक्ष 360.60 मीटर तक पहुंच गया है। इस प्रकार से गोविंद सागर बांध के पूर्ण जलस्तर और वर्तमान जलस्तर में 3.33 मीटर का अंतर बचा हुआ है। इसके साथ साथ बारिश से जनपद के अन्य 13 बांधों के जलस्तर में भी बढोत्तरी हो रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में आने वाले दिनों में मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिससे बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी।
जनपद पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते यहां के बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है। - वीएन वर्मा, जल लेखा सहायक, बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई खंड