{"_id":"6668da61497502233b0552a4","slug":"incomplete-work-at-the-station-will-trouble-passengers-during-rainy-season-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-116039-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्टेशन पर अधूरे कार्य बरसात में यात्रियों को करेंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्टेशन पर अधूरे कार्य बरसात में यात्रियों को करेंगे परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत विस्तार व अन्य कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं। लेकिन, ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाए, जबकि मंडल रेल प्रबंधक ने कार्य में शीघ्रता लाते हुए बरसात से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।
रेलवे स्टेशन का विस्तार व मुख्य द्वार का सुंदरीकरण प्रस्तावित है। ठेकेदार ने मुख्य द्वार पर खुदाई आदि कर दी है, लेकिन कार्य धीमी गति से चलने के कारण बरसात के पहले इसके पूर्ण होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। कार्य न पूर्ण होने के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है। बरसात में तो और भी दिक्कत होगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ठेकेदार को निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य द्वार का कार्य बरसात से पहले समाप्त करने के लिए कहा गया है।