फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   incomplete marksheet, student protest

अंकपत्र जारी करने को छात्रों ने किया प्रधानाचार्य का घेराव

Fri, 10 Sep 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
incomplete marksheet, student protest
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के कुछ छात्रों के उनके अंकपत्रों में नंबर चढ़कर नहीं आने पर बृहस्पतिवार को छात्रों ने प्रधानाचार्य का घेराव करते हुए उनके कक्ष में करीब चार घंटे तक कब्जा जमाए रहे। इस दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के 877 छात्रों के अंकपत्रों पर उनके अंक चढ़कर नहीं आए, जिसके चलते छात्र आंदोलित हैं। बृहस्पतिवार को छात्रों ने बड़ी संख्या में कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य से अंकपत्रों में अंक चढ़ाने को लेकर अब तक किए गए प्रयास की जानकारी ली। उन्होंने महाविद्यालय में उच्च कक्षा में प्रवेश करवाने की मांग की, लेकिन प्रधानाचार्य उनके किसी भी सवाल के जबाव नहीं दे सके, जिस पर असंतुष्ट छात्रों ने प्रधानाचार्य के कक्ष में पहुंचकर उनका घेराव किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनके अंकपत्रों में अंक नहीं चढ़ते हैं या फिर उच्च शिक्षा में प्रवेश नहीं मिलता है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। साथ ही छात्रों ने इस लापरवाही के लिए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ एफआईआर कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से उनका भविष्य खराब हो रहा है। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन ले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले पर नजर बनाए रही। उधर, प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि छात्रों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed