फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In winter the water crisis

सर्दी में भी पानी का संकट

Thu, 07 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
In winter the water crisis
बांसी( ललितपुर)। बांसी में पेयजल की समस्या विकराल होती जा रही है। टैंकरों से हो रही जलापूर्ति में कभी गंदा पानी तो कभी मछलियां तक आ रही हैं। इससे कस्बावासियों में रोष है। सर्दी के मौसम में जब यह हाल है तो आने वाले गर्मियों के मौसम में यहां की पेयजल आपूर्ति का अंदाजा आसानी ले लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


बांसी में पेयजलापूर्ति शहजाद नदी से होती है। नवंबर माह में नदी सूख गई थी, जिससे नलों से पानी आना बंद हो गया। स्थिति को देखते हुए टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन, यह पर्याप्त हो रही है। बहुत से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोगों को बहुत कम पानी मिल रहा है।
विज्ञापन


कस्बावासियों का आरोप है कि बिना टेंडर किए ही व्यक्ति विशेष को टैंकर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे पानी वितरण में मनमानी हो रही है। मांग की गई है कि नदी के किनारे इनटेक वैल से पाइप लाइन डाली जाए। कस्बा से दो किमी दूरी पर शहजाद नदी के संगम नामक स्थान पर पर्याप्त पानी है, यदि वहां से पाइप लाइन डाल दी जाए तो पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के अवर अभियंता ने मौका मुआयना भी किया था तथा पानी की उपलब्धता पर्याप्त बताई थी। साथ ही आश्वासन दिया था कि इस पर जल्द काम होगा, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्य नहीं किया गया है।
बता दें कि करीब दो माह पूर्व विभागीय अफसरों ने कहा था कि ललितपुर से बांसी के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है,

जो पंद्रह दिन में पूरी हो जाएगी, लेकिन अब तक इस दिशा में भी कोई कार्य नहीं हुआ है। अब विभाग नया तर्क दे रहा है। विभाग का कहना है कि बांसी तक पानी नहीं आ पा रहा है। नदनवारा गांव में बिजली की मोटर लगानी पड़ेगी, जिससे पानी आगे बढ़ेगा। पेयजल की गंभीर समस्या होने के बाद भी इस प्रकार टाल-  मटोल से ग्रामीणों का सब्र टूटता जा रहा है। वह कभी भी आंदोलन कर सकते हैं।

कायस्थपुरा में पानी का संकट गहराया
नगर के घनी आबादी वाले मुहल्ला कायस्थपुरा के बाशिंदे पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्हें पानी का इंतजाम करने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नल की पाइप लाइन बिछाने की मांग की है।

इस वर्ष कम बरसात होने के कारण ज्यादातर कुंआ सूख चुके हैं और जो शेष हैं, वह भी सूखने की कगार पर हैं। कायस्थपुरा मुहल्ले में कुछ हैंडपंप साथ दे रहे हैं। आने वाले गर्मी के सीजन में  जलस्तर गिरने से हैंडपंप भी पानी का साथ छोड़ देंगे, जिससे किल्लत हो सकती है।


मुहल्लेवासियों ने बताया कि इस मुहल्ले में नल की पाइप लाइन बहुत पहले से डली हुई है, लेकिन विभागीय लापरवाही व उदासीनता के कारण पाइप लाइन चोक हो गई है, जिससे नलों में पानी नहीं आ रहा है। मुहल्ले में कई लोगों के यहां नल के कनेक्शन हैं, लेकिन पानी नहीं आने से नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed