{"_id":"6ad127ecd601cb5d3e0b4f2f","slug":"in-view-of-the-festive-season-the-food-safety-department-has-launched-a-campaign-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-165131-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान
विज्ञापन
दुकान से नमूने भर्ती खाद्य सुरक्षा टीम
ललितपुर। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों से घी, दूध और सिंघाड़े के आटे के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। जांच रिपोर्ट में नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने यह अभियान त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के कारण चलाया। मिलावट की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई।
0000000
नमूने और जांच टीम
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 14 अक्तूबर को विशाल मेगा मार्ट से घी के तीन नमूने लिए। इनमें नमस्ते इंडिया, प्योर बर्स्ट और मिल्क फूड ब्रांड शामिल थे। 15 अक्तूबर को तालबेहट स्थित पीतांबरा ट्रेडर्स से गंगवाल ब्रांड के सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया गया। अमूल मोती दूध का भी एक नमूना संग्रहित किया गया। जांच टीम में सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन और नागेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
00000000000
नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के बाद उनकी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।-विनोद कुमार शर्मा,सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय