फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the name of marriage, a teenager was sold in Lalitpur for 60 thousand

शादी के नाम पर किशोरी को ललितपुर में 60 हजार में बेचा

Fri, 10 Dec 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
In the name of marriage, a teenager was sold in Lalitpur for 60 thousand
मड़ावरा/ललितपुर। दो माह पहले छत्तीसगढ़ के जिला बालौद की एक किशोरी को दलालों ने ललितपुर लाकर शादी के नाम पर 60 हजार रुपये में बेच दिया। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को किशोरी के साथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बालौद जिले के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का हरियाणा से उसके गांव पहुंचे एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। जब युवक वापस हरियाणा लौट गया तो किशोरी की उससे बातचीत होती रही। अक्तूबर माह में किशोरी उससे मिलने दिल्ली पहुंच गई, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद एक महिला उसे शादी का झांसा देकर ललितपुर ले आई और थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम लुहर्रा निवासी रवि उर्फ गुड्डे यादव से उसकी शादी करा दी। इस शादी के लिए युवक के पिता ने महिला को 60 हजार रुपये दिए थे। इस मामले में एक अन्य दलाल भी इसमें शामिल था।
विज्ञापन

शादी होने के बाद किशोरी अपने परिवारजनों से दूर रहकर किसी प्रकार दिन काटती रही। उधर, छत्तीसगढ़ की बालौद पुलिस ने उसके परिजनों की शिकायत पर 20 अक्तूबर को किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका मोबाइल ट्रेस करती रही। इसी दौरान किशोरी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ललितपुर में मिली, जिस पर उसके प्रेमी से बात हो रही थी। इसी के चलते वहां की पुलिस ने 3 दिसंबर को ललितपुर के थाना मड़ावरा के ग्राम लुहर्रा पहुंचकर लड़की को बरामद कर लिया। उसके साथ ही आरोपी युवक रवि उर्फ गुड्डे यादव को भी गिरफ्तार कर अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के अलावा एक अन्य महिला एवं एक दलाल के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और खरीद बिक्री के अलावा पॉक्सो की धाराएं बढ़ाकर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालौद क्षेत्र की एक किशोरी की गुमशुदगी उसके परिजनों ने दर्ज कराई थी। किशोरी की लोकेशन ललितपुर के थाना मड़ावरा के ग्राम लुहर्रा में मिली थी। मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया और इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी ने बयानों में बताया कि उसे 60 हजार रुपये में शादी के नाम पर बेचा गया था। किशोरी के बयानों के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की गई है।
-मनीष शर्मा, टीआई, थाना बालौद, छत्तीसगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed