फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the name of asking for help, the woman blackmailed the young man

Lalitpur News: मदद मांगने के नाम पर महिला ने युवक को किया ब्लैकमेल

Sun, 03 Sep 2023 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 03 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
In the name of asking for help, the woman blackmailed the young man
दो साल पहले का मामला, शादी करने से मना करने पर मई में परिजनों संग मिलकर पीटा
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक युवती ने मोबाइल फोन पर कॉल कर युवक से मदद मांगी। इसके बाद मदद करने पर युवक को ब्लैकमेल कर शादी करने या पांच लाख रुपये
देने का दबाव बनाया। इस दौरान मांग पूरी न करने पर युवती ने अपने साथियों संग मिलकर युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नामजद चार आरोपियों सहित सात के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
कोतवाली के अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवक ने न्यायालय को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व एक फोन आया था। जिस पर बात की तो एक उधर से युवती बोली और अपना नाम सोनिया निवासी हनुमान सागर रोड खुशीपुरा टीकमगढ़ बताया। लड़की ने उसे बताया कि उसके क्षेत्र का एक लड़का उसे ब्लैकमेल कर रहा, उसके बाद उसने मदद मांगी।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी युवती ने उसे तरह-तरह के प्रलोभन व मायाजाल में फंसाने की कोशिश की। इस कार्य में सोनिया का पूरा परिवार जिसमें रवि, बल्लू, लाडकुंवर उर्फ सिमराबाई सहयोग करते थे और ब्लैकमेल का धंधा करते हैं। आरोपी उसे ब्लैकमेल करते हुए अब तक लाखों रुपये ले चुके हैं। आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर टीकमगढ़ बुलाया और कई कोरे कागजों व स्टांप पर हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आरोपी लड़की सोनिया व उसके परिजन उससे शादी करने या पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी सोनिया, लाड़कुंवर उर्फ सिमरा बाई, रवि, बल्लू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे टीकमगढ़ बुलाकर मारपीट की थी।
इसके बाद उसने लड़की का नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह उसके घर आने लगी। 31 मई को वह अपने घर पर था। तभी आरोपी आए और गाली गलौज कर शादी करने या पांच लाख रुपये देने की बात करने लगे। मना करने पर आरोपी मारपीट को आमादा हुए और जान से मारने की धमकी दी।

पत्र में पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके घर में घुसकर उसे जहर खिलाकर या अन्य तरीके से जान से मार देना चाहते थे। घटना की शिकायत पुलिस से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed