फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the investigation of distribution measure, challans of eight shops were deducted on Ghatauli

बांट मांप की जांच में घटतौली पर आठ दुकानों का काटा चालान

Fri, 21 Oct 2022 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
In the investigation of distribution measure, challans of eight shops were deducted on Ghatauli
ललितपुर। शुक्रवार को त्योहार पर घटतौली पर की रोकथाम के लिए जिला बांट माप विभाग द्वारा अभियान चलाया गया, जिसमें आठ दुकानों पर बांट में घटतौली पाए जाने पर चालान काटकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिला बांट माप अधिकारी एसपी शुक्ला के नेतृत्व में निरीक्षक चंद्रमोहन ने महावीरपुरा, कटरा बाजार, सुभाषपुरा, पिसनारी आदि क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। चेकिंग टीम को देखकर बाजार में हड़कंप मच गया। इस दौरान कटरा बाजार में सोने चांदी के आभूषण की दुकान पर लेन देन की जांच की गई। कलर पेंट की दुकान में गड़बड़ी मिलने पर चालान काटा गया। सुभाषपुरा में मिठाई की दुकानों पर सघन चेकिंग की, जहां अनिमित्ताएं पाये जाने पर चार मिठाई की दुकानों का चालान किया। किराना की दुकानों की जांच करने पर तोल व मानक विहीन खाद्य वस्तुएं मिलने पर तीन दुकानों का उनका चालान किया। जिला बांट माप अधिकारी एसपी शुक्ला ने दुकानदारों से कहा ग्राहक जितना पैसा दुकानदार को देता है, उसकी अनुपात में निर्धारित रेट पर सही माप तौल पर सामान मिलना आवश्यक है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए घटतौली व मानक विहीन वस्तुओं की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे लोगों को पर विभाग सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विभाग के उमेश कुमार शर्मा व संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed