{"_id":"6ac554ab0e8404180f085177","slug":"case-registered-against-four-including-wife-and-brother-in-law-in-suicide-case-suicide-note-serves-as-the-basis-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164590-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आत्महत्या मामले में पत्नी-साढ़ू समेत चार पर केस, सुसाइड नोट बना आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आत्महत्या मामले में पत्नी-साढ़ू समेत चार पर केस, सुसाइड नोट बना आधार
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी के ग्राम खितवांस में रविवार को एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में महरौनी पुलिस ने मृतक की पत्नी, साढ़ू समेत चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर महरौनी-ललितपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था।
ग्राम खितवांस निवासी मंटू अहिरवार का शव रविवार को घर में टिनशेड के नीचे फंदे से लटका मिला था। चार अक्तूबर को दिन में एक बजे मंटू ने आत्महत्या की थी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, सब खेतों में काम कर रहे थे। परिजनों को जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी खितवांस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने महरौनी-ललितपुर राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। देर शाम सीओ के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका।
0000000
सुसाइड नोट और आरोप
घर में मंटू के दादाजी के दवा के पर्चे के पीछे एक सुसाइड नोट मिला। इसमें मंटू ने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार पत्नी को बताया था। साथ ही घर के सामने रहने वाले साहिल और उसकी पत्नी आशमा को भी दोषी ठहराया। मृतक के भाई नीतूराम ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
0000000
कॉल रिकॉर्डिंग और जांच
मृतक के फोन में मिली कॉल रिकॉर्डिंग से पता चला कि मंटू की पत्नी के जीजा कल्यान ने उसे फोन पर बताया था। कल्यान ने मंटू को उसकी पत्नी के साहिल के साथ गलत संबंधों की जानकारी दी। कल्यान के उकसावे और अन्य तीनों की प्रताड़ना से मंटू ने आत्महत्या की। कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ महरौनी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।