फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the first match, Chandigarh beat Uttarakhand by 154 runs.

Lalitpur News: पहले मैच में चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 154 रनों से हराया

Tue, 18 Nov 2025 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
In the first match, Chandigarh beat Uttarakhand by 154 runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तुवन सरकार ह्वीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को पहले मैच में चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 154 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, दूसरे मैच में कर्नाटक की टीम ने राजस्थान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। तुवन सरकार ह्वीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में सोमवार को पहला मुकाबला चंडीगढ़ व उत्तराखंड के बीच खेला गया। इसमें चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 12 ओवर में 279 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें चंडीगढ़ के वाइस कैप्टन संदीप कुंडू ने 56 गेंद में 29 चौके 18 छक्के लगाकर 224 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में उत्तराखंड की टीम 12 ओवर में मात्र 125 रन ही बना सकी। इसी के साथ चंडीगढ़ ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वहीं, दूसरा मुकाबला राजस्थान व कर्नाटक के बीच खेला गया। इसमें राजस्थान ने निर्धारित 12 ओवर में 118 रन बनाए। जबकि कर्नाटक ने मात्र आठ ओवर में ही 119 रन बनाकर यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। इसमें कर्नाटक की तरफ से कप्तान टीपू स्वामी ने 37 गेंदों में 85 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

वहीं, तीसरा मुकाबला मध्य प्रदेश व उत्तराखंड के बीच हुआ। इसमें मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 144 रन बनाए। इसमें महताब अली ने 69 रन की पारी खेली और इसमें 15 भी चौके लगाए। इसके जवाब में उतरी उत्तराखंड की टीम मात्र 118 रन ही बना सकी। इसमें उत्तराखंड की तरफ से मनु सिंह ने 51 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की टीम ने यह मुकाबला 26 रनों से जीत लिया और सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस दौरान जिपं सदस्य अमर विश्वकर्मा घुटारी, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक, बालकृष्ण प्रजापति, मुकेश योगी, रत्नेश दीक्षित, वीर बहादुर सिंह, देवेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। तीसरे दिन मंगलवार को पहला मुकाबला सुबह नौ बजे से उत्तर प्रदेश व राजस्थान के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed