{"_id":"6199494292f8ed20eb38ab8d","slug":"in-the-complete-resolution-day-there-was-a-stir-due-to-the-finding-of-three-infected-including-a-female-doctor-lalitpur-news-jhs209219922","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में महिला चिकित्सक समेत तीन संक्रमित मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में महिला चिकित्सक समेत तीन संक्रमित मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
ललितपुर। जिला मुख्यालय स्थित सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब वहां कोरोना की जांच में एक महिला चिकित्सक समेत तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकले। तत्काल जिलाधिकारी के निर्देश पर गेट बंद करके सभी की कोरोना जांच कराई गई।
सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था, जिसमें फरियादी अधिकारियों से अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए शिकायती पत्र दे रहे थे और अधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देश देते रहे। वहीं तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस के चलते कोरोना जांच शिविर भी लगाया गया था, जिसमें एंटीजन जांच के दौरान यहां एक महिला चिकित्सक समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। यह जानकारी लगते ही समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
अर्दली ने जैसे ही यह खबर अधिकारियों को दी तो सभी अधिकारी कोरोना के खौफ से अपनी कुर्सी से एकदम से खड़े हो गए। हालांकि बाद में जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने स्थिति संभालते हुए तत्काल तहसील परिसर का मुख्य गेट बंद करवा दिया और परिसर में मौजूद सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई। हालांकि इसके बाद यहां कोई भी अन्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं निकला, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
तीनों संक्रमितों में ब्लॉक बिरधा के ग्राम मसौरा निवासी 31 वर्षीय युवक, बार क्षेत्र के ग्राम गदयाना निवासी 27 वर्षीय युवक एवं ब्लॉक बिरधा के ग्राम जाखलौन निवासी 60 वर्षीय महिला चिकित्सक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीनों को होम आइसोलेशन में भेज दिया है और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की जांच भी कराई जाएगी।
जिले में पांच हुए एक्टिव केस
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में शनिवार को कोरोना जांच के लिए 2226 सैंपल लिए गए, जिनमें 1026 लोगों की आरटीपीसीआर और 1206 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें एंटीजन जांच से तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शनिवार को मिले तीन संक्रमितों के बाद अब जिले में पांच एक्टिव केस हो गए हैं। अभी तक पूरे जनपद में संक्रमितों की संख्या 12,719 पर पहुंच गई है, जबकि कोरोना से मृतकों की संख्या 128 है। वहीं अभी 1954 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
शनिवार को जिले में कुल 2226 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। जिनमें एक महिला चिकित्सक समेत तीन लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। वर्तमान में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी।