फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   in ration dealer and family not cacinated, kota cacceled

कोटेदार अपना व अपने परिवारीजनों का वैक्सीनेशन नहीं कराते तो होगा कोटा निरस्त

Sun, 13 Jun 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
in ration dealer and family not cacinated,  kota cacceled
कोटेदार अपना व अपने परिवारीजनों का वैक्सीनेशन नहीं कराते तो होगा कोटा निरस्त
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने कहा कि कोटेदार अपना व अपने परिवारीजनों का वैक्सीनेशन नहीं कराते हैं तो उनके कोटा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कोविड-19 कोर कमेटी बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इस दौरान 24 घंटे के कोविड परिणामों में बताया गया कि 2819 की जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। कोविड टीकाकरण के संबंध में बताया गया कि आज कुल 2732 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, इनमें 18 से 44 वर्ष के 1814 व 45 से अधिक उम्र के 918 व्यक्ति शामिल हैं। विभागों में शत-प्रतिशत कर्मचारियों ने टीकाकरण नहीं कराने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी विभागों के 18 से अधिक व 45 से अधिक उम्र के अधिकारी, कर्मचारियों की सूची तैयार कर वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र में सात दिन टीकाकरण की कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं।

उन्होंने कहा कि यदि कोटेदार अपना व अपने परिवारीजनों का वैक्सीनेशन नहीं कराते हैं तो उनके कोटा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को समय पर भोजन, पानी व दवाएं उपलब्ध कराएं। निगरानी समितियां ग्रामों में अभी भी लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रत्येक शनिवार व रविवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाएं और नियमित रूप से ब्लीचिंग, चूने के पाउडर का छिड़काव एवं फॉगिंग का कार्य कराया जाए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, न्यायिक रजनीश राय, डीएफओ डीएन सिंह, सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, डीपीआरओ अवधेश कुमार, डॉ. जेएस बक्सी, डॉ. राजेश भारती, डीआईओ पीयूष चंद्र राय आदि अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed