{"_id":"687d42e0ff84fddb7e0efbdb","slug":"in-pleasant-weather-pairs-of-snakes-were-seen-dancing-during-mating-season-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-139403-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सुहाने मौसम में मिलन की बेला में नृत्य करते नजर आए सांपों के जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सुहाने मौसम में मिलन की बेला में नृत्य करते नजर आए सांपों के जोड़े
विज्ञापन
- 24 घंटे में तीन स्थानों पर दिखे, वीडियो वायरल, ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बना
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन(ललितपुर)। जनपद में सर्प निकलने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं लेकिन बिरधा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कपासी और जमुनियां में सर्प के जोड़े खेतों में मिलन के दौरान नृत्य करते नजर आए। जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग यह नजारा देखने के लिए आसपास के पेड़ों के पीछे खड़े होकर देखने लगे। कुछ देर बाद यह सर्प के जोड़े अपने बिलों में गुस गए, इसका वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, यह ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बन गया है।
कपासी में शनिवार को गांव के बीचों-बीच सड़क के पास स्थित एक नाग-नागिन का जोड़ा नजर आया। जिसे कुछ देर लोग देखते रहे उसके बाद तीसरा नाग भी आ गया। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। हालांकि जिस जगह ये तीनों नाग-नागिन नृत्य कर रहे थे, उससे पचास फिट दूरी पर ग्रामीणों के घर हैं। महिलाओं ने बताया कि सावन के महीने में नाग-नागिन के दर्शन करने से लाभ होता है। सांपों का यह नजारा देख गांव के विक्रम सिंह ने वीडियो बना लिया। उसने बताया कि करीब एक घंटे तक तीनों सर्प आपस में अठखेलियां कर नाचते रहे। इधर, रविवार को फिर उसी जगह नाग-नागिन का जोड़ा करीब दस मिनट नृत्य करता रहा। जैसे ही लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो वह पास से निकली शहजाद नदी किनारे बने बिल में चले गए। उधर जमुनियां गांव में भी एक जोड़ा खेत में देखा गया, जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।