{"_id":"61afb863d7ac383c0f3a7871","slug":"in-land-dispute-sticks-went-in-two-sides-19-injured-taldehate-news-jhs210452163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 19 घायल
विज्ञापन
तालबेहट। जमीन के विवाद में सोमवार देर शाम ग्राम सभा खांदी के मजरा खांच में दो पक्षों में लाठी, डंडे और पत्थर चले। जिसमें 19 लोग घायल हो गए। इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। चार की हालत गंभीर होने पर एक को मेडिकल कॉलेज झांसी और तीन को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
एक पक्ष के हरीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को शाम करीब सात बजे विपक्षी उसकी जमीन पर आए और उसे अपनी जमीन बताते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मनोहर, मलखान, सुरेश, हनुमत, भज्जू, महेंद्र, छोटू एवं मनोहर की मां ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। बचाने आए मल्थू, सूरज, संजू, बसंते आदि के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने पेट्रोल डाल कर आग से जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन अन्य लोगों ने बचा लिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया। घायलों में सूरज, बसंते और हरीराम को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
उधर, दूसरे पक्ष के मनोहर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसके पिता रामप्रसाद उसकी दुकान पर बैठे थे। तभी जमीन के पुराने विवाद को लेकर कन्नू, प्रान सिंह, कमलेश , गणेश, हरीराम, मुकेश, प्रभु, संजू, मल्थू, बसंते, सूरज, रामकुंवर आदि आए और गालियां देते हुए कुल्हाड़ी, लाठी, सरिया से हमला कर दिया। पिता पर हमला होता देख उसके भाई व परिजन उन्हें बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। इस घटना में उसके पिता रामप्रसाद को गंभीर चोटें आई तथा मां, भाई, भतीजे बुरी तरह घायल हुए है। जिस पर पुलिस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी, गाली गलौज आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
काफी लंबे समय से चल रहा है विवाद
सरकार जमीनी विवाद निस्तारण के लिए समाधान दिवस एवं संपूर्ण समाधान दिवस चला रही है लेकिन जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। कई बार राजस्व कर्मचारियों ने जाकर विवाद निस्तारण का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष उसे अपना-अपना बात कर मामले को उलझाए हुए हैं।