फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In a dispute with her husband woman threw her children into well and made a jump daughter died

ललितपुर : पति से विवाद में महिला ने बच्चों को कुएं में फेंक खुद भी लगा दी छलांग, बेटी की मौत

Fri, 28 May 2021 11:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 28 May 2021 11:01 PM IST
सार

पत्नी और बच्चों को बचाने के लिए पति बृजेश भी कुएं में कूद गया और उसने पत्नी व बेटे को पकड़ लिया। कुएं में कूदने की आवाज सुनकर पास के खेत पर ससुर दयाराम व रिश्तेदार दीपक भी दौड़ कर आ गए और दीपक भी कूद गया।

विज्ञापन
In a dispute with her husband woman threw her children into well and made a jump daughter died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ललितपुर के थाना जाखलौन के ग्राम नयागांव निवासी चंदा अहिरवार (25) ने पति के साथ हुए विवाद के बाद बेटा-बेटी को कुएं में फेंक खुद भी छलांग लगा दी। बेटी की पानी में डुबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चंदा के पति सुबह गांव में गया हुआ था और ससुर दयाराम बगल वाले खेत पर था। जब सुबह आठ बजे पति घर वापस आया तो विवाद हो गया। गुस्साए पत्नी ने पहले अपनी 7 वर्षीय बेटी काजल को कुआं में फेंक दिया, इसके बाद 4 वर्षीय बेटे कपिल को फेंक खुद भी छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


पत्नी और बच्चों को बचाने के लिए पति बृजेश भी कुएं में कूद गया और उसने पत्नी व बेटे को पकड़ लिया। कुएं में कूदने की आवाज सुनकर पास के खेत पर ससुर दयाराम व रिश्तेदार दीपक भी दौड़ कर आ गए और दीपक भी कूद गया। किसी प्रकार बृजेश व दीपक ने महिला व पुत्र को निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काजल की पानी में डूबने से मौत हो गई। महिला व पुत्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed