{"_id":"6aa068226e0341983908f234","slug":"immediately-prepare-data-on-the-governments-achievements-and-beneficiaries-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-162781-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सरकार की उपलब्धियों व लाभार्थियों के आंकड़े तत्काल करें तैयार-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सरकार की उपलब्धियों व लाभार्थियों के आंकड़े तत्काल करें तैयार-डीएम
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि एक दशक में सरकार की योजनाओं से जनजीवन में आए सकारात्मक व प्रामाणिक परिवर्तनों को तथ्यात्मक रूप से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रमुख उपलब्धियों, लाभार्थियों के आंकड़ों एवं सफलता की कहानियों का विवरण तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें।
जनपद में केंद्र सरकार के 12 और राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की पूर्व तैयारियों, रूपरेखा एवं विभागीय कार्य-योजना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, विकास खंडों तथा स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय डॉ मयंक शुक्ला, उपायुक्त (श्रम/रोजगार) रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।