फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   imlia matdhan

इमलिया मतदेय स्थल पर बरसे वोट

Tue, 20 Apr 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
imlia matdhan
कारीटोरन/ललितपुर। ब्लॉक बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीटोरन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर खूब वोट बरसे। इमलिया मतदेय स्थल पर 81 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, कारीटोरन मतदेय स्थल पर मतदान का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

सुबह के समय मतदान धीमा रहा। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान ने गति पकड़ी। दोपहर 12 बजे तक मतदान थोड़ा सुस्त रहा। इसके बाद पोलिंग बूथ पर मतदाता एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। कई बार पोलिंग बूथ पर भीड़ जैसा माहौल नजर आया। मतदाताओं का कहना है कि पीठासीन अधिकारी और उनकी टीम सुस्ती से काम कर रही, जिस वजह से पोलिंग बूथ के बाहर भीड़ लग रही है। महिला वोटरों को घंटों लाइन में बिना सोशल डिस्टेंसिग के खड़े रहना पड़ा, जिससे उन्हें वोट डालने में काफी दिक्कत आई। कुछ ग्रामीण ऐसे भी रहे कि वह घंटों लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

यहां जब पर्ची लेकर मतदान कर्मी के समक्ष पहुुंचे तो उनका नाम मतदाता सूची से नदारद था। इससे अनेक लोगों को बगैर वोट डाले ही निराश होकर घर लौटना पड़ा। कई मतदाता जो चलने-फिरने में असमर्थ थे ,उन्हें उनके बेटे, नाती मतदेय स्थल पर लेकर पहुंचे। लोगों ने एक-एक वोट की कीमत को समझकर वोटर बुलाए। कुछ वृद्ध महिलाओं को उनके परिजन गोदी में लेकर आए। कुछ मतदाता जो बाहर थे, उन्हें फोन करके बुलाया गया। युवाओं ने भी अपना पहला वोट डाला । इस तरह इमलिया में मतदेय स्थल पर 794 में 343 पुरुष व 308 महिला मतदाताओं ने अपना वोट डाला। यहां कुल मिलाकर 81% मतदान हुआ है। अन्य दूसरे मतदेय स्थल कारीटोरन में शाम को वोट डालने का क्रम चलता रहा। यहां महिला मतदाता लाइन में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed