फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   imidiate payment in janni suresha yogna

जननी सुरक्षा योजना में शीघ्र भुगतान के निर्देश

Wed, 21 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
imidiate payment in janni suresha yogna
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की स्थिति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में मड़ावरा में भुगतान की स्थिति खराब होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए। मातृ मृत्यु में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आंकड़ों में मृत्यु का स्पष्ट कारण लिखा जाए, मृत्यु पर डेथ ऑडिट अवश्य कराएं, साथ ही मृत्यु दर में कमी लाएं।
विज्ञापन

वहीं, आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में बताया कि जनपद में 89435 लाभार्थी परिवारों के 447175 सदस्य योजना से लाभांवित हैं, जिसमें 102407 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैठक में संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को अवश्य बुलाएं व निर्माण के दौरान तकनीकी सहायक साप्ताहिक आधार पर साइट का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed