{"_id":"60c7af308ebc3e019063a151","slug":"illigle-minning-inspection-team-lalitpur-news-jhs197114181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम ने माना 4000 घन मीटर मिट्टी का हुआ अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम ने माना 4000 घन मीटर मिट्टी का हुआ अवैध खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजरौठा/ललितपुर। ग्राम बिजरौठा-दौलता सेक्शन के बीच में तीसरी लाइन के लिए अवैध खनन कर डाली गई मिट्टी के मामले में जांच को आई टीम ने अवैध खनन करना पाया है। टीम ने जांच के दौरान 4000 घन मीटर का अवैध खनन माना है। इस पर संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित कंपनी से अर्थदंड वसूला जाएगा।
गौरतलब हो कि झांसी से भोपाल तक की तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत ग्राम बिजरौठा से दौलता सेक्शन में मिट्टी डाली गई है। इसमें संबंधित कंपनी द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन कर मिट्टी उठाई गई है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की, जिस पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ितों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से पत्राचार किया। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के मामले की जांच की गई। जांच टीम में सोमवार को अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, जिला खान अधिकारी शशांक शर्मा व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर पहुंची जांच टीम ने पाया कि जेसीबी मशीन के द्वारा मिट्टी उठाई गई है। बिना अनुमति के नियम विरुद्ध तरीके से मिट्टी का खनन अवैध किया गया। कंपनी ने एक काश्तकार के खेत से लगभग 4000 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया है। जिस पर नोटिस जारी किया गया है।
ग्राम बिजरौठा क्षेत्र में तीसरी लाइन में उठाई गई मिट्टी के खनन की जांच की गई है। जिसमें बिना अनुमति के जेसीबी से खनन किया गया है। इस पर संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद अर्थदंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन
- अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी