फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   IG Jhansi held a public hearing at the SP office and issued instructions.

Lalitpur News: आईजी झांसी ने एसपी कार्यालय में की जनसुनवाई, दिए निर्देश

Wed, 03 Dec 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
IG Jhansi held a public hearing at the SP office and issued instructions.
- पुलिस लाइन में कराया दंगा नियंत्रण का मॉक डि्रल, कोतवाली सदर और कोतवाली तालबेहट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी परिक्षेत्र के आईजी आकाश कुलहरि मंगलवार को जनपद दौरे पर आए। पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। यहां उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया। एसपी कार्यालय में उन्होंने जनसुनवाई की और संबंधित थानेदारों को शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। करीब एक घंटे जनसुनवाई के बाद उन्होंने कोतवाली सदर और कोतवाली तालबेहट का वार्षिक निरीक्षण किया।
पुलिस लाइन में पहुंचे आईजी झांसी आकाश कुलहरि ने परेड का निरीक्षण किया। टोलीवार ड्रिल कराई गई। इसके बाद परेड में उपस्थित पुलिस कर्मियों, यूपी-112, फायर सर्विस, रिक्रूट आरक्षियों से किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थितियों से निपटने हेतु दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ बलवा माॅकड्रिल का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

इसके बाद आईजी ने प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए पुलिस लाइन में बने नवीन क्लास रूम का उद्घाटन किया। इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्हाेंने प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, रिकार्ड शाखा, पासपोर्ट शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक, रिट सेल, डीसीआरबी सहित सभी शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण कर पत्रावलियों व अभिलेखों को चेक किया। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय में जनसुनवाई की। जिसमें उन्होंने करीब आधा दर्जन फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उक्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। करीब एक घंटे तक आईजी के द्वारा जन सुनवाई करने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे वह कोतवाली सदर और शाम को तालबेहट कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान मोहम्मद मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/पाली सुनील कुमार भारद्वाज, सीओ मड़ावरा केके मिश्रा, सीओ तालबेहट रक्षपाल, सीओ महरौनी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
फरियादी की शिकायत सुनकर, आईजी ने थानाध्यक्ष बार से की बात
एसपी ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान थाना बार क्षेत्र की महिला फरियादी आईजी के पास पहुंची। उसने परिवार के ही लोगों पर जमीन का हिस्सा न देने का आरोप लगाया। यह सुनकर आईजी ने थानाध्यक्ष बार को फोन लगाने को कहा। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष बार से फोन पर बात की और पूरा मामला जानकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद जैसे ही आईजी एसपी ऑफिस से बाहर निकले, बाहर बरामदा में एक महिला मौजूद थी। यह देखकर आईजी ने उसकी शिकायत सुनी। महिला ने अपनी परेशानी बताई तो आईजी ने एसपी से उक्त प्रकरण पर कार्रवाई कराने को कहा।

-----------
टटोली कानून व्यवस्था की नब्ज
पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी में आईजी झांसी ने जिले की कानून व्यवस्था की नब्ज टटोली। उन्होंने विभिन्न संगीन अपराधों, संपत्ति संबंधी अपराधों, महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराध, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, साइबर अपराध, माल मुकदमाती का निस्तारण, पुरस्कार घोषित, टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा की। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शातिर, अभ्यस्त व हार्डकोर अपराधियों पर गुंडा, गैंगस्टर एक्ट, जिलाबदर, हिस्ट्रीशीट खोलने को कहा। सक्रिय गैंग का पंजीकरण करने सहित अपराधियों का सत्यापन करने को कहा। मिशन शक्ति अभियान में महिला बीट अधिकारी शक्ति दीदी द्वारा सार्वजनिक स्थानों/कस्बों/गावों में चैपाल लगाकर तथा स्कूल, कालेजों में जाकर जागरूक करने को कहा। इसके साथ अन्य बिंदुओं पर भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed