फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If the transformer blows, you will have to wait a long time for electricity.

Lalitpur News: ट्रांसफॉर्मर फुंका तो बिजली के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार

Sun, 07 Apr 2024 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
If the transformer blows, you will have to wait a long time for electricity.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने पर दूसरा न रखे जाने तक बिजली नहीं मिल सकेगी। कारण, यहां मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं को गर्मी में भी 24 से 36 घंटे तक बिना बिजली के रहना होगा।

कई योजनाओं के बाद भी विद्युत विभाग की दशा नहीं सुधर पा रही है। रिवैंप योजना से करोड़ों के कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन अब तक एचटी लाइनों के नीचे गार्डिंग नहीं लगाई जा सकी है। ओवरलोड चल रहे बिजलीघरों को अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर भी नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में गर्मियोंं में कटौती की समस्या से जूझना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसके बदले जाने तक तत्काल में विद्युत आपूर्ति चालू करने की अभी सुविधा नहीं हो सकी है। मोबाइल ट्रांसफार्मर न मिल पाने से यदि ट्रांसफार्मर खराब होता है तो उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना होगा। ट्रांसफार्मर खराब होने पर 36 घंटे में इसे बदलने का प्रावधान है।
विज्ञापन

---
ये है विद्युत विभाग की स्थिति
कुल उपभोक्ता - 1,61,000
कुल ट्रांसफॉर्मर - 15,000
उपखंड कार्यालय - 08
बिजलीघर - 19
मोबाइल ट्रांसफॉर्मर - 07
ओवरलोड बिजलीघर- 06
---
मोबाइल ट्रांसफॉर्मर
नगर पालिका ललितपुर - 03
नगर पंचायत तालबेहट - 02
नगर पंचायत महरौनी - 01
नगर पंचायत पाली - 01
---
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मोबाइल ट्रांसफॉर्मर की मांग की गई थी। एक माह में चार मोबाइल ट्रांसफॉर्मर मिलने की उम्मीद है।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed