{"_id":"5ddd72068ebc3e54736ec791","slug":"if-incomplete-find-work-after-that-will-be-action-contractor-lalitpur-news-jhs153488476","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरा निर्माण मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा निर्माण मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
मुहल्लों में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करतीं नपाध्यक्ष रजनी साहू
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरा कार्य पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश अवर अभियंता को दिए। उन्होंने सबसे पहले मोहल्ला आजादपुरा प्रथम वार्ड नं 16 में देहरे मंदिर से ब्रजेंद्र सिंह चौहान पुजारी और पवन झां के मकान होते हुए बाबूलाल कुशवाहा के मकान तक बनाए जा रहे सीसी रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि सीसी रोड अधूरा छोड़ दिया गया। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल को दिए। बताया कि ठेकेदार बुखारिया एसोसिएट के प्रो. अभिनव बुखारिया को सीसी रोड निर्मित करना है, लेकिन बीच में ही अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया। इस वजह से मोहल्लेवासियों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। उन्होंने आधे-अधूरे कार्य को पूर्ण कराने के लिए कहा।
मोहल्ला आजादपुरा में हुकुम सिंह यादव, मनोज यादव के दरवाजे के पास गली में जलभराव की समस्या देखी। यहां मुहल्लेवासियों की मांग पर अवर अभियंता को निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थान पर पुराने पेवरब्रिक्स/डस्ट डलवाई जाए, जिससे जलभराव की समस्या का समाधान हो सके। इलाइट-श्मशान घाट पर पालिका द्वारा कराए जाने निर्माण कार्य बंद मिलने पर अवर अभियंता को नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने पिसनारी बाग गोविंद नगर, गांधीनगर, कर्परी ठाकुर चराहे एवं कंपनी बाग में बनाए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता जांची। जहां-जहां कार्य बंद मिला, वहां के ठेकेदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद हरिओम कुशवाहा, प्रभारी अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार, अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, निर्माण लिपिक रामसेवक वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधूरे कार्य पर कार्रवाई के निर्देश देते ही ठेकेदार हरकत में आ गए। बुखारिया एसोसिएट के प्रो. अभिनव बुखारिया ने सफाई देते हुए बताया कि कार्य का बिल अवर अभियंता को काफी समय पहले बनाकर दे दिया था, जिसका आज तक भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण उन्हें निर्माण कार्य बंद करना पड़ा। भुगतान होने पर शेष कार्य पूरा कर दिया जाएगा।