{"_id":"677ebee3c4fe546d940347ef","slug":"if-found-driving-under-the-influence-license-will-be-suspended-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-127255-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नशे में वाहन चलाते मिले तो लाइसेंस होगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नशे में वाहन चलाते मिले तो लाइसेंस होगा निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शराब के नशे में वाहन चलाते मिलने पर गाड़ी का चालान कर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभियान चलाकर चेकिंग की जाएगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद कय्यूम खान ने बताया कि सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर चालकों को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूक किया जा रहा है। इसमें चालकों को नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि नशे में वाहन न चलाने की जानकारी दी जा रही है। ड्रिंग एंड ड्राइव को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही चालक का लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा। इसके लिए चेकिंग में ही चालक के नशे में होने की पुष्टि के लिए ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी। इसमें पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को चेकिंग में सात वाहन सीज कर 2.24 लाख रुपये का जुर्माना लागया। वहीं नो पार्किंग में टैक्सी खड़ी करने पर 22 के चालान किए गए। ल