फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If a vehicle without a permit enters the station premises, there will be an FIR

स्टेशन परिसर में अवैध वाहनों से सवारियां ढोने पर होगी एफआईआर

Mon, 17 Oct 2022 09:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
If a vehicle without a permit enters the station premises, there will be an FIR
ललितपुर। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध वाहनों से सवारियां ढोनेे की शिकायत पर आरपीएफ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए, जबकि एक होटल से कूूड़ा फेंककर रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने की शिकायत पर होटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में प्रेस वार्ता के दौरान बताया रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बिना परमिट सवारियों को ढोने के मामले में सख्ती बरतते हुए आरपीएफ को ऐसे वाहन संचालकों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में स्टेशन परिसर में सवारियां ढोने में ऐसे वाहनों को न आने दें। यदि न मानें तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्टेशन परिसर में ऐसे वाहन खड़े आगे से खड़े होंगे तो आरपीएफ व जीआरपी इंस्पेक्टर जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के पास एक होटल से बार-बार कूड़ा फेंकने की शिकायत मिलने पर उन्होंने होटल संचालक के खिलाफ भी एफआईआर के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ललितपुर से खजुराहो तक अब 110 की स्पीड से चलेंगी ट्रेन
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने बताया कि ललितपुर से खजुराहो रेलवे ट्रैक पर अभी तक 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड रखी गई थी, लेकिन अब इस रूट पर ललितपुर से खजुराहो तक ट्रेनों की स्पीड 110 करने के लिए पत्राचार किया गया है। सीआरएस निरीक्षण के बाद इस रूट पर 110 की स्पीड से ट्रेन चल सकेंगी। वहीं, यह पूरा 78 किलोमीटर का रेल रूट भी पूर्ण विद्युतीकरण कर दिया गया है। इस डीजल इंजन बदलने के चलते समय की बर्बादी भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा देवगढ़ ओवरब्रिज
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का काम चल रहा है। रेलवे द्वारा क्रॉसिंग के दोनों ओर खंभे खड़े कर दिए गए हैं, अब गाटर व स्पॉन लगाने को काम किया जाना है, जिसे जल्द ही शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष मार्च 2023 तक ओवरब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed