फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   identification of dead woman became challange

पुलिस की पहली चुनौती बनी मृतका की पहचान

Sun, 02 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 02 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर/बार। थाना बार क्षेत्र अंतर्गत शहजाद बांध के चुआना नामक स्थान पर युवती की निर्वस्त्र लाश मिलने से पुलिस महकमे खलबली मच गई है। रविवार को एसपी ने क्राइम ब्रांच और फील्ड यूनिट के वैज्ञानिकों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौका-ए-वारदात के निरीक्षण के बाद एसपी ने माना कि युवती को नृशंस तरीके से मौत के घाट उतारा गया है, नतीजे पर पहुंचने के लिए मृतका की पहचान पहली चुनौती है। इसके लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन




एसपी प्रभाकर चौधरी और क्राइम ब्रांच इंचार्ज व क्षेत्राधिकारी तालबेहट ओमकार सिंह ने रविवार की सुबह बार थाना क्षेत्र में घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के सिर को कुचलकर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया गया था, समीप ही रक्तरंजित पत्थर पड़े हुए थे। पांच नंबर चप्पल के अलावा मिनरल वाटर की खाली बोतल और तंबाकू का पाउच भी पड़ा पाया गया। फील्ड यूनिट के जानकारों ने बारीकी से घटनास्थल का संकलन कर साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने माना कि युवती के सिर को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है। बलात्कार की पुष्टि के लिए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। शिनाख्त के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीमें गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय हैं मृतका अथवा हत्यारे!
मौका-ए-वारदात के हालात बयां कर रहे हैं कि मृतका और हत्यारों में से कोई एक स्थानीय है। यही कारण है कि युवती की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया है। पुलिस अफसरों के निरीक्षण में यह भी साफ हो गया है कि वारदात को इस तरह अंजाम दिया गया है, शव कहीं से बहकर नहीं आया है। क्योंकि, हत्या के तमाम सबूत घटनास्थल पर ही मौजूद हैं।

खोजबीन में नहीं मिले कपड़े
घटनास्थल से मृतका के कपड़े नदारद हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आसपास के इलाके के साथ पानी में भी कपड़ों की तलाश किया गया। काफी देर मशक्कत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि, मृतका के बायें हाथ में ताबीज और दायें पैर में काला धागा बंधा हुआ है।


बार थाना पुलिस को मिली तीसरी चुनौती
बार थाना पुलिस को अज्ञात शव की पहचान करने की एक महीने में यह तीसरी चुनौती है। इसके पहले अज्ञात वृद्ध का शव कुएं में पड़ा पाया गया था, उसके 24 घंटे के अंदर अज्ञात युवक का शव तालाब के किनारे पड़ा मिला था। पुलिस उन दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं कर पाई थी कि अज्ञात युवती की हत्या ने तीसरी चुनौती दे डाली है।


एक और नृशंस हत्या का नहीं हुआ खुलासा
इस घटना से पहले तालबेहट क्षेत्र स्थित ककड़ारी के जंगल में ठीक इसी तरह अज्ञात महिला को नृशंस तरीके से मौत के घाट उतारा गया था। शव के नजदीक रक्तरंजित पत्थर पड़े मिले थे। निकट ही शराब की बोतलें भी पड़ी हुई थी। हालांकि, मृतका के कपड़े सलामत थे, पुलिस उस हत्या का खुलासा तो दूर मृतका की शिनाख्त भी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed