फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Called my brother in law and told him that I had consumed poison in lalitpur

Lalitpur: देवर को फोन करके भाभी बोली- मैंने जहर खा लिया है, बेटियों का ख्याल रखना, और तोड़ दिया दम

Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
सार

कोतवाली के मोहल्ला नई बस्ती निवासी छाया जैन पत्नी मनीष कुमार जैन ने बीते रोज बुधवार को सुबह 11.20 बजे किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे उपचार केे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Called my brother in law and told him that I had consumed poison in lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में बुधवार को विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। गुरुवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें भी जहरीला पदार्थ पीने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों के मुताबिक मृतका ने जहर खाने के बाद अपने देवर को फोन किया था। जिसमें उसने बेटियों का ख्याल रखने की बात कही थी।

विज्ञापन


कोतवाली के मोहल्ला नई बस्ती निवासी छाया जैन पत्नी मनीष कुमार जैन ने बीते रोज बुधवार को सुबह 11.20 बजे किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे उपचार केे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजन उसके शव को वापस जिला अस्पताल ले आए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमार्टम में उसकी मौत जहरीला पदार्थ के पीने से होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसका विसरा सुरक्षित रखकर लैब में जांच के लिए भेज दिया हैै। मृतका के पति मनीष जैन ने बताया कि वह बेटी को स्कूल जाने के लिए तैयार करके दुकान पर चला गया था। तभी सुबह साढ़े दस बजे छोटे भाई का फोन आया कि भाभी ने सल्फास खा लिया है। उसने बताया कि पत्नी ने उसके छोटे भाई से बेटियों का ख्याल रखने को कहा था।

मायके पक्ष के लोगों ने लगाए आरोप
मृतका छाया की बहन मध्य प्रदेश के ग्राम कुरीला निवासी दिशा ने आरोप लगाए कि उसकी बहन को मानसिक प्रताड़ना दी गई। ससुराली उसकी बहन से बात तक नहीं कराते थे और जब बात करती तो रिकॉर्डिंग होती थी। वह बहुत पढ़ी लिखी थी और आत्महत्या नहीं कर सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed