{"_id":"642725ccea318b5e0b0082d6","slug":"husband-was-threatening-for-second-marriage-wife-hanged-herself-lalitpur-news-c-11-1-jhs1019-66000-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पति दे रहा था दूसरी शादी की धमकी, पत्नी ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पति दे रहा था दूसरी शादी की धमकी, पत्नी ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के मसीहागंज मोहल्ले में पति से झगड़ा होने से दुखी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस की छानबीन में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उधर, महिला के मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उसके साथ मारपीट होती थी। पति दूसरी शादी करने की धमकी देता था। इस वजह से उसने जान दे दी।
पंडवाहा निवासी मुन्ना ने 25 अप्रैल 2021 को अपनी बेटी चांदनी (22) की शादी मसीहागंज निवासी मनीष वाल्मीकि उर्फ बुलेट राजा से की थी। मनीष बेरोजगार है। मुन्ना का कहना है देर रात में फोन आया कि चांदनी और मनीष कमरे का दरवाजा बंद करके झगड़ा कर रहे हैं। उन लोगों ने सुबह आने की बात कही लेकिन, करीब रात तीन बजे ससुराल के लोगों ने फोन करके बताया कि चांदनी ने फांसी लगा ली है। सुबह जब वह लोग पहुंचे तब शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा था।
उधर, मौत की सूचना मिलते ही चांदनी के अन्य परिजन भी रोते-बिखलते पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि वर पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग कर रहे थे। पति मनीष चांदनी से पैसों की मांग करता था। न देने पर उसके साथ मारपीट करता था। मनीष ने दूसरी शादी कर लेने की भी धमकी दी थी। इसके बाद से चांदनी परेशान रहती थी। मायके के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दंपती को चार महीने पहले ही एक बेटी हुई थी।
विज्ञापन
सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है कि अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।