{"_id":"611abb578ebc3e42e7524ede","slug":"husband-assaulted-wife-by-axe-lalitpur-news-jhs2020524159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में कुल्हाडी से पत्नी की नाक काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में कुल्हाडी से पत्नी की नाक काटी
विज्ञापन
rape.jpg
- फोटो : rape.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना गिरार क्षेत्र के गांव खैरपुरा में सोमवार को नशे की हालत में एक युवक ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की नाक काट दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस की पति के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना गिरार के खैरपुरा निवासी रनवीर आए दिन शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता है। आरोप है कि वह सोमवार शाम शराब के नशे में घर आया और पत्नी उमा लोधी (30) से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला बोलकर उसकी नाक काट दी आरोपी फरार हो गया। घायल अवस्था में उमा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी भेजा जहां उसका उपचार किया गया। उमा ने बताया कि उनका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। बीते सोमवार को भी उसने पत्नी के साथ मारपीट कर दी, इस पर पत्नी ने अपने मायके से भाई को बुला लिया। पत्नी द्वारा अपने भाई को बुलाए जाने से नाराज रनवीर ने कुल्हाड़ी से उमा पर हमला कर उसकी नाक काट डाली।
मुकदमा दर्ज कर शीघ्र होगी गिरफ्तारी
महिला पर उसके पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर उसकी नाक काट दी है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेश कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक