{"_id":"65f207f4b74e888153011536","slug":"how-can-the-inspector-take-aim-when-the-firing-range-is-not-for-practice-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111755-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दरोगा कैसे साधे निशाना...जब अभ्यास के लिए नहीं फायरिंग रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दरोगा कैसे साधे निशाना...जब अभ्यास के लिए नहीं फायरिंग रेंज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस कर्मियों को फायरिंग का अभ्यास करने के लिए शूटिंग रेंज न होने से करीब 100 किमी का फासला तय कर झांसी जाना पड़ता है। यही वजह है कि नियमित अभ्यास न होने से अक्सर उनका निशाना सटीक नहीं बैठता।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 16 थाने और कोतवाली है। यहां के साथ पुलिस लाइन में भी अतिरिक्त कर्मी तैनात रहते हैं। पुलिस कर्मियों को शस्त्र दिए जाते हैं। पुलिस कर्मी से लेकर पुलिस अधिकारी तक फायरिंग का अभ्यास करते हैं और रोस्टर के अनुसार यह प्रक्रिया कराई जाती है। फायरिंग टेस्ट के लिए फायरिंग रेंज होती है, जहां पुलिस कर्मचारी अधिकारियों की निगरानी में इसका अभ्यास करते हैं। लेकिन, जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को फायरिंग टेस्ट की प्रक्रिया के लिए झांसी जाना पड़ रहा है। कारण, जिले में पुलिस की फायरिंग रेंज का न होना। हालांकि, तीन वर्ष पूर्व पुलिसकर्मी यहां ग्राम गनगौरा में पड़ी सरकारी जमीन का उपयोग फायरिंग रेंज के तौर पर करते थे। लेकिन, इस रेंज के आसपास बस्ती बस जाने के कारण यहां फायरिंग टेस्ट होना बंद हो गया। अब फायरिंग के अभ्यास के लिए कम संख्या में ही पुलिस कर्मी झांसी जाते हैं। हालांकि, पुलिस के अधिकारी रोस्टर के अनुसार झांसी में फायरिंग का अभ्यास व टेस्ट देने की बात करते हैं।
-- -- -- -- -
रोस्टर के अनुसार थाना-कोतवाली के शस्त्रों की होती है सफाई
थाना-कोतवाली के शस्त्रों की साफ सफाई के लिए एक रोस्टर बना हुआ है। पुलिस लाइन के शस्त्रागार में तैनात कर्मचारी थाना-कोतवाली जाकर शस्त्रों की साफ-सफाई करते रहते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
आधा सैकड़ा पुलिस कर्मी व दरोगा मोटापा कम करने में जुटे
पुलिस महकमे में करीब आधा सैकड़ा सिपाही व दरोगा ऐसे हैं, जो मोटापे के कारण अधिक वजन के हैं। इन दरोगा व सिपाहियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने इन्हें वजन कम करने के निर्देश दिए। अब मोटे सिपाही व दरोगा अपना वजन कम करने के लिए पुलिस लाइन में दौड़ और जिम में जाकर पसीना बहा रहे हैं।
-- -- -- --
पुलिस कर्मी शस्त्र फायरिंग करने का अभ्यास व टेस्ट देने के लिए झांसी जाते हैं। जिले में फायरिंग रेंज के लिए जमीन नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व गनगौरा में सरकारी जमीन पर फायरिंग की जाती थी, लेकिन इस क्षेत्र में लोगों के मकान बन जाने और यहां से गुजरी सड़क पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होने के चलते यहां फायरिंग का अभ्यास बंद कर दिया गया है। फायरिंग रेंज के लिए जमीन खोजी जा रही है।-मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
-- -- -- -- --