{"_id":"69557caeabea68a59905194f","slug":"housing-development-will-develop-a-colony-on-the-land-of-the-defense-department-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-148937-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रक्षा विभाग की जमीन पर कॉलोनी विकसित करेगा आवास विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रक्षा विभाग की जमीन पर कॉलोनी विकसित करेगा आवास विकास
विज्ञापन
आवास विकास सर्किल रेट का अनुमोदन मिलने पर करेगा भूमि का अधिग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में अलग-अलग जगहों पर बिखरी पड़ी रक्षा विभाग की 208 एकड़ जमीन पर आवास विकास परिषद कॉलोनी विकसित करेगा। परिषद की बोर्ड बैठक में रक्षा विकास की जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव पास हो गया है। अब सर्किल रेट का अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आवास विकास परिषद उस सर्किल रेट पर जमीन अधिग्रहण करेगा। वहीं, एयरपोर्ट के लिए रक्षा विभाग की 64 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पहले ही हो चुका है।
शहर के विभिन्न स्थानों पर रक्षा विभाग की भूमि की कीमत देने और दूसरी जगह जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहले ही कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। शहरी विकास में रोड़ा बन रही रक्षा विभाग की इस भूमि को आवास विकास को सुपुर्द कर यहां विकास कार्य कराने की कवायद जिला प्रशासन ने शुरू कर दी थी।
शहर में 208 एकड़ की भूमि कई टुकड़ों में होने के कारण नगर विकास में बाधा बन रही थी। अब आवास विकास परिषद की ओर से रक्षा विभाग को जमीन का सर्किल रेट तय करते हुए इसका अनुमोदन भेजा गया है। सर्किट रेट का अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आवास विकास परिषद झांसी यहां जगह-जगह बिखरी पड़ी जमीन पर कॉलोनी व अन्य आवासीय कार्य कराएगा।
विज्ञापन
आवास विकास परिषद के सचिव और उनकी तकनीकी टीम ने पूर्व में इस भूमि का निरीक्षण किया था। शहर में रक्षा विभाग की यह भूमि इलाइट चौराहे, बस स्टैंड के पास, मेडिकल कॉलेज के पास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने, पुलिस अधीक्षक आवास के पास और गल्ला मंडी के पास स्थित है।
वर्जन
एयरपोर्ट के लिए 64 एकड़ जमीन के अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर रक्षा विभाग की लगभग 208 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए रक्षा विभाग और विकास परिषद झांसी के अधिकारियों के बीच मौखिक सहमति भी हो गई है। सर्किल रेट का अनुमोदन प्राप्त होने पर आवास विकास रक्षा विभाग की यह भूमि अधिग्रहण करेगा। - सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी