फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Household items burnt in the fire

Lalitpur News: आग लगने से घरेलू सामान जला

Sat, 11 Oct 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Household items burnt in the fire
तालबेहट-तेरईफाटक। कोतवाली अंतर्गत तेरई फाटक चौराहे के समीप रहने वाले धर्मेंद्र साहू के मकान में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई।
विज्ञापन

गृहस्थी का सामान, जेवरात और नकदी जल गई। धर्मेंद्र साहू ने बताया कि आसपास के लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस और राजस्व कर्मचारी भी आए। उसने बताया कि वह दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। आग से खाने-पीने की पूरी सामग्री के अलावा कपड़े, फर्नीचर और घर में रखी सवा लाख रुपये की नकदी जल गई। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। आग लगने का कारण प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट नजर आ रहा है। उपजिलाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि जो भी आर्थिक सहायता मिल सकती है, दिलवाई जाएगी।

लोगों को फिर आई दमकल की याद : इस अग्निकांड के बाद फिर स्थानीय लोगों को तहसील मुख्यालय पर दमकल न होने की कमी खली। लोगों का कहना था कि यदि दमकल होती तो आग पर शीघ्र काबू कर लिया जाता तो शायद कुछ सामान जलने से बच जाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed