फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   House tax will soon be deposited online in the municipality

Lalitpur News: नगर पालिका में जल्द ऑनलाइन जमा होगा गृहकर

Fri, 31 May 2024 04:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
House tax will soon be deposited online in the municipality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका में गृहकर जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा की जा रही है। पालिका प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। अधिकारियों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे लगभग 40 हजार परिवारों को राहत मिल जाएगी। साथ ही किसी भी समस्या की शिकायत ऑनलाइन कर सकेंगे, इसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा।

नगर पालिका के बाशिंदों को जल्द गृहकर जमा करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही पालिका कर्मियों को डोर-टू-डोर नहीं जाना होगा। इसके लिए सॉफ्टवेयर बनकर तैयार है। गृह स्वामियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। शहर के 26 वार्डों में आवास व कामर्शियल समेत अन्य लगभग 40 हजार भवन पंजीकृत हैं। इनके डाटा की फीडिंग की तैयारियां चल रही हैं। इसके बाद ऑनलाइन गृहकर जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक वेबसाइट बनाई जाएगी। इस पर भवन स्वामी जाकर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। लोगों को पालिका कार्यालय में चक्कर नहीं लगाने होंगे। कतारों से भी राहत मिलेगी। ---
विज्ञापन

गृहकर जमा करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह सुविधा शुरू की जाएगी।-राजेंद्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed