{"_id":"6a91d00b88285afc66057858","slug":"house-collapses-during-rain-tractor-damaged-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-162150-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बारिश में भरभराकर गिरा मकान, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बारिश में भरभराकर गिरा मकान, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त
Fri, 28 Aug 2026 11:44 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश अब मिट्टी और मौरंग से बने मकानों के लिए मुसीबत बन गई है। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा में तेज बारिश के चलते बृहस्पतिवार देर रात एक मकान के दो कमरे भरभराकर गिर गए। मलबा बाहर खड़े ट्रैक्टर पर जा गिरा, जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कमरे खाली थे और कोई जनहानि नहीं हुई।
लक्ष्मीपुरा निवासी नारायण दास कुशवाहा का मकान मौरंग की ईंटों से बना था। मकान के बाहर ट्रैक्टर खड़ा था। बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे तेज बारिश के दौरान अचानक मकान के दो कमरे भरभराकर गिर गए। कमरों के गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग जाग गए।
बाहर निकलकर देखा तो मकान के दो कमरे ढह चुके थे। मकान पर पड़ा टिन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया था। कमरों का मलबा बाहर खड़े ट्रैक्टर पर गिरने से उसे भी नुकसान पहुंचा। मकान मालिक ने प्रशासन से सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार राहत दिलाए जाने की मांग की है।