{"_id":"69ceb4d135c9135a1a0fae23","slug":"hospital-operations-will-soon-commence-in-the-300-bed-building-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-154127-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन सौ बेड की इमारत में जल्द शुरू होगा चिकित्सालय का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन सौ बेड की इमारत में जल्द शुरू होगा चिकित्सालय का संचालन
विज्ञापन
- 100 नर्साें की जल्द की जाएगी तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के तीन सौ बेड की इमारत में वार्डों का संचालन अब शीघ्र शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से 140 नर्सों की मांग की थी, जिसमें साक्षात्कार से माध्यम से 100 नर्स की जल्द ही तैनाती प्रथम चरण में हो जाएगी। इसके बाद इस इमारत में मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। नई इमारत में आधुनिक सुविधाओं से लैस वार्ड, बेहतर उपकरण और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं होंगी, जिससे गंभीर मरीजों को भी राहत मिलेगी। जल्द ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ मयंक शुक्ला ने बताया कि इस इमारत के शुरू होने से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा और रेफर की समस्या में कमी आएगी।