फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Honoring Merit: Giving a cheque of twenty one thousand rupees and a tablet to the meritorious students, their dreams were given wings

मेधा का सम्मान : इक्कीस हजार रुपये का चेक और टैबलेट देकर मेधावियों के सपनों को दी उड़ान

Fri, 13 Jun 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Honoring Merit: Giving a cheque of twenty one thousand rupees and a tablet to the meritorious students, their dreams were given wings
सम्मान पाकर खिले चेहरे, राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में अमर उजाला एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले 21 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिसमें 21-21 हजार रुपये, एक-एक टैबलेट और मेडल सहित प्रशस्ति पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि और मंचासीन अतिथियों ने मेधावियों को अमर उजाला की ओर से मेडल, प्रमाण पत्र व किताबें देकर मेधावियों को सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाकर जनपद की टॉप-10 मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी रहे। सबसे पहले प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश स्तर की मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावियों के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया। वक्ताओं ने कड़ी मेहनत करने व चुनौतियों का सामना करने की सीख दी।
विज्ञापन

सदर विधायक ने जनपद की मेरिट में महरौनी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों के परचम लहराने पर विद्यालय प्रशासन को बधाई दी। साथ में सरकारी राजकीय विद्यालयों का औसत प्रदर्शन रहने पर उन्हें मासिक व पाक्षिक बैठक करके शिक्षा को सुदृढ़ बनाने को कहा। जिससे कि राजकीय विद्यालयों के छात्र भी जिले की मेरिट सूची में नाम दर्ज करा पाएं। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि चुनौतियों का सामना करने से ही व्यक्तित्व मजबूत बनता है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, जीजीआईसी प्रधानाचार्य अंजना वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन मेधावियों को किया गया सम्मानित
हाईस्कूल के प्रदुम साहू, आदर्श गुप्ता, आर्यंश पटेल, आयुष पटेल, रुद्र प्रताप सिंह चौहान, रिंकी, साहिल, अभय यादव, शाहिल यादव को सम्मानित किया गया। वहीं, इंटरमीडिएट के पुष्पेंद्र, दीपेश निरंजन, अभिषेक, राज, प्रांक्षा निरंजन, राघव यादव, सचिन, राघव विदुआ, हनुमत, सिद्धि, अस्ता तिवारी को सम्मानित किया गया।
-------
मेधावियों को मिला सम्मान तो परिजनों में भी नजर आई खुशी
सम्मान समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं का नाम लेकर जब मंच पर बुलाया जा रहा था। तब उनके परिजन काफी खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस किया। परिजनों ने भी अपने बच्चों को उनके अग्रिम भविष्य में सफलता के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। परिजनों ने अमर उजाला फाउंडेशन और सरकार द्वारा मेधावियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।
-------
फोटो-07
कैप्शन- प्रांक्षा निरंजन
कार्यक्रम में सम्मानित होने पर बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं। भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हूं। मैं अमर उजाला फाउंडेशन का भी छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के लिए दिए सम्मान से काफी खुश हूं। - प्रांक्षा निरंजन
------
फोटो-08
कैप्शन- रश्मि कुमारी
अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से यह सफलता हासिल हुई है। भविष्य में यूपीएससी की परीक्षा में सफल होकर देश की सेवा करने का सपना है। - रश्मि कुमारी
------
फोटो-09
कैप्शन- रिंकी
आगे और भी मेहनत से पढ़ाई कर उच्च मुकाम हासिल करने का सपना है। यह मेहनत लगातार जारी रहेगी, जब तक कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेती। - रिंकी
------
फोटो-10
कैप्शन- राघव यादव
सम्मान समारोह में सम्मान पाना ही अपने आप में एक उपलब्धि है। हमेशा प्रयास रहेगा कि वह अपने जनपद और देश सहित माता पिता का नाम रोशन करता रहे। अमर उजाला के द्वारा इस प्रकार की पहल सराहनीय है। - राघव यादव
------
फोटो-11
कैप्शन- दीपेश निरंजन
यह सम्मान पाकर काफी खुशी मिली। आगे भी इसी प्रकार की कड़ी मेहनत कर सफलता पाकर अपने माता-पिता को गर्व की अनुभूति कराऊंगा। प्रशासनिक सेवा में अफसर बनने का सपना है।- दीपेश निरंजन

------
फोटो-13
कैप्शन- राघव विदुआ
अमर उजाला और जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किए जाने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। शासन के द्वारा दिए गए टैबलेट का उपयोग वह अपनी आगे की पढ़ाई करने में करेगा। - राघव विदुआ
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed