फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Honeybees Attack; Five Injured, Including Father and Son

Lalitpur News: मधुमक्खियों ने किया हमला, पिता-पुत्र सहित पांच घायल

Sat, 04 Apr 2026 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Honeybees Attack; Five Injured, Including Father and Son
- किताबें लेने जाते समय शहर में पिता-पुत्र और कचनौंदा बांध में मछली का जाल एकत्रित करते समय मजदूरों पर हुआ था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शुक्रवार को मधुमक्खियों ने दो स्थानों पर हमला किया। जिसमें पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां दो मजदूरों को भर्ती कर लिया गया है। पहली घटना कोर्स लेने जाते समय शहर के स्टेशन रोड पर ऑफिसर हॉस्टल के समीप पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों ने हमला किया, जबकि दूसरी घटना थाना बानपुर क्षेत्र स्थित कचनौंदा बांध में हुई, यहां मछली का जाल एकत्रित करते समय मधुमक्खियों ने मजदूरों पर हमला कर दिया था।
मोहल्ला गल्ला मंडी क्षेत्र निवासी महेश सोनी (45) अपने पुत्र पवित्र को लेकर बाइक से कोर्स खरीदने के लिए वर्णी चौराहे पर स्थित एक किताबों की दुकान पर जा रहे थे। अभी वह स्टेशन रोड पर ऑफिसर हॉस्टल के समीप पहुंचे थे कि बाइक पर बैठे पवित्र पर अचानक से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमला से बचने के लिए महेश अपने पुत्र को लेकर सड़क की दूसरी ओर भागा। यहां एक मकान के स्वामी ने उनको कंबल दिया। तब जाकर उनकी जान बची। मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए दोनों पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उनको भर्ती कर लिया। वहीं मधुमक्खियों के बीच रोड पर हमला करने से वहां पर यातायात पूरी तरह से थमा रहा था।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना बानपुर अंतर्गत कचनौंदा बांध में मछली पकड़ने के ठेकेदार के कर्मचारी 45 वर्षीय नंदू, 40 वर्षीय चुमन निवासी पिपरा कोटी जनपद मोतीहारी बिहार और 43 वर्षीय अजुद्दी निवासी कैलपड़ा बल्देवगढ़ जनपद टीकमगढ़ मध्य प्रदेश जाल एकत्रित कर रहे थे। अभी वह जाल एकत्रित करते हुए बांध के गेट के पास पहुंचे थे। तभी अचानक से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। तीनों ने हमले से बचने के लिए यहां-वहां भागने के बाद अपने कैंप में पहुंचे। यहां उन्होंने कंबल से अपने आपको ढंका तब वह हमले से बच सके। लेकिन तब तक मधुमक्खियाें ने तीनों के शरीर पर जगह-जगह डंक मारे। घायल हुए तीनों साथी कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल काॅलेज में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. जावेद कलीम ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल पांच मरीज इमरजेंसी वार्ड लाए गए। सभी का इलाज किया गया। दो मजदूरों को भर्ती कर लिया गया है। जबकि अन्य की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed