फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   home cosumer also include in ots scheme

ओटीएस योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को शामिल किया जाए

Thu, 24 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
home cosumer also include in ots scheme
bijli hightension line.jpg - फोटो : bijli hightension line.jpg
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कंपनी बाग में विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश शासन और पॉवर कार्पोरेशन द्वारा चलाई जा रही विद्युत ओटीएस योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को शामिल करने की मांग की गई। हरीश कपूर ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सभी तरह के व्यापारियों के अलावा आम आदमियों के जीविकोपार्जन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। लंबे समय तक चले लॉकडाउन और फिर उसके बाद व्यापार में आयी मंदी ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी। इस महामारी ने किसान और उसकी पैदावार को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश वासियों को विद्युत मूल्य के सरचार्ज की माफी वाणिज्य व इंडस्ट्रीज को तो दी है लेकिन आम उपभोक्ता के घरेलू कनेक्शनों को नहीं दी है। यह निर्णय घोर भेदभावपूर्ण और निंदनीय है। घरेलू उपभोक्ताओं को भी ओटीएस योजना का लाभ मिलना परम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन को इस महामारी के कठिन दौर में अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को इस योजना में शामिल करना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में बुंदेलखंड विकास सेना उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य हो जाएगी। बैठक में राजेंद्र गुप्ता, महेंद्र अग्निहोत्री, हेमंत रोड़ा, सुधेश नायक, सिद्धार्थ शर्मा, भगतसिंह राठौर, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुंदेला, मुन्ना त्यागी, कदीर खां, परवेज पठान, अमान साहू, अमर विश्वकर्मा, हनुमत पहलवान, संजय त्रिवेदी, अंकुर जैन, पुष्पेन्द्र शर्मा, रवि रैकवार, गौरव विश्वकर्मा, रोहित पटेल, शिखर उमरिया, कामता भट्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed