{"_id":"69a5d666a1ae04aa9f04df34","slug":"holika-was-burnt-at-873-places-in-the-district-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152519-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 873 स्थानों पर जली होलिका\nहोली : चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा, ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 873 स्थानों पर जली होलिका होली : चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा, ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी
विज्ञापन
हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 873 स्थानों पर सोमवार की देर रात होलिका जलाई गई। होलिका दहन से पहले लोगों ने परिक्रमा की और पूजन किया। वहीं, होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। होली त्योहार पर शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर है।
जिले में होली का रंग लोगों पर चढ़ने लगा है। शहर, नगर और कस्बा सहित गांवों में रंग, गुलाल की दुकानें सजी हुई हैं। लोग रंग-गुलाल सहित अन्य सामग्री की होली की खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। सोमवार को बाजार में भीड़ रही। होलिका दहन के दौरान संबंधित थाना, चौकी या हल्का पुलिस मौजूद रही। वहीं, हॉट स्पॉट वाले स्थानों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ शहर में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होलिका दहन वाले स्थल पर पुलिस मौजूद रहेगी। तिराहों, चौराहों सहित बाजार में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। क्यूआरटी टीम और पीआरवी वाहन भी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। वहीं, शहर के बाजारों में जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस सक्रिय रही।