{"_id":"582b67054f1c1b61368ff4dc","slug":"hindu-children-of-the-same-god-be-they-muslim-sikh-or-christian","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परमात्मा की संतान हिंदू, सिक्ख इसाई या वो हो मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परमात्मा की संतान हिंदू, सिक्ख इसाई या वो हो मुसलमान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
dance, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित तीसरे ललितपुर महोत्सव के पांचवें दिन मंच पर मां अंबे म्यूजिक ग्रुप द्वारा साईं जागरण और सूफी नाईट का आयोजन किया गया। वहीं देवेंद्र राय एंड ग्रुप द्वारा एकांकी नाटक प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व समस्त पार्षदों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करके किया है। इसके बाद एकांकी नाटक की प्रस्तुति देवेंद्र राय एंड ग्रुप द्वारा की गई, जिसमें यातायात जागरूकता पर आधारित नाटक ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘ और स्वच्छता पर आधारित नाटक "सच्ची शिक्षा" की प्रस्तुती की गई और लोगों को जागरुक किया गया।
इस नाटक की लोगों दर्शकों ने काफी सराहना की। वहीं स्थानीय युवा संगीतकार सुरेंद्र झां द्वारा संचालित मां अंबे म्यूजिक ग्रुप द्वारा साई जागरुण और सूफी नाईट की धमाकेदार प्रस्तुति की गई है। साईं जागरण में युवा कलाकारों द्वारा न जरुरत उसे पूजा और पाठ की जिसने की वंदगी अपने मां बाप की, एक ही परमात्मा की चारों संतान हिंदू सिक्ख इसाई या वो हो मुस्लमान, बेटे का क्यू मान है जग में बेटी का क्यू मान नहीं मुझे बताओ दुनिया वालो बेटी क्या संतान नहीं, भर दो झोली मेरी सिरर्डी वाले दर से तेरे न जाऊगा खाली, अगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी, तूने खूब दिया भगवान तेरा बहुत बड़ा एहशान, अच्छा भला कोई तो करम करले राज थोड़ा-थोड़ा हरि का भजन करले आदि भजनों की प्रस्तुति की गई है। भजन के बाद कुछ सूफी प्रस्तुती भी दी, पर्दा है पर्दा, एक मुलाकात जरुरी है सनम, ऑथ उट्टी मुहब्वत ने अगड़ाई ली, छाप तिलंक सब चीन्हीं की प्रस्तुति की गई, जिससे पूरा माहौल सूफियाना हो गया।
कार्यक्रम में मेला सहायक प्रभारी रमाकांत तिवारी, पार्षद अनुराग जैन, भवानी सिंह, महेश श्रीवास्तव, हबीब खांन, रामसेवक, विनीत, अभिषेक चौबे, जेई विपिन कुमार, दीपेंद्र, आरके लवानियां समेत समस्त पार्षद गण, विभागीय अधिकारी व कर्मी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गोस्वामी एडवोकेट ने किया, वहीं उन्होंने बताया कि बुधवार को ललितपुर महोत्सव में भोजपुरा, अवधी वं हिंदी गीतों और नृत्यों का रंगारंग कार्यक्रम सुरेश एंड ग्रुप लखनऊ द्वारा आयोजित किया जाएगा।