फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hightension line wire, negligence

मकानों के ऊपर दौड़ रही हाईटेंशन मौत, फिर भी माननीय गंभीर नहीं

Tue, 27 Jul 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
hightension line wire, negligence
शहर क्षेत्र के मोहल्ला विशनारी में घरों के ऊपर से निकली एचटी लाइन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहरी क्षेत्र में दर्जनों मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनों के रूप में मौत दौड़ रही है। पूर्व में कई हादसों में लोगों की जानें तक चली गईं। जिन मकानों की छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन मौत दौड़ रही है, वहां के लोग हर समय डर के साये में रहने को मजबूर हैं। इसके बाद भी हाईटेंशन लाइनों को हटवाने के लिए माननीय गंभीर नहीं है और न ही इसके लिए कोई ठोस कदम ही उठाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पिसनारी बाग, तालाबपुरा डोंड़ाघाट, जुगपुरा क्षेत्र में कई मकानों की छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें निकली हुई हैं। मोहल्ला पिसनारी में तीन वर्ष पहले एक दसवीं कक्षा का छात्र बहन के साथ छत पर पढ़ाई कर रहा था और जब वह उठ कर दूसरी ओर तारों के नीचे से झुककर निकला तो उसकी मौत हो गई थी। जबकि यहीं पर मकान निर्माण के दौरान मजदूरों को भी करंट लगने से आहत हुए थे। इसी प्रकार मोहल्ला जुगपुरा में करीब चार वर्ष पहले मकान की छत पर निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं तालाबपुरा डोंड़ाघाट में बीते वर्ष ही मकानों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से कई मकानों की विद्युत फिटिंग में आग लगने से कीमती विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए थे। यहां तक कि छत में भी होल हो गया था। जबकि हर वर्ष इन स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों के टूटने व करंट लगने की घटनाएं होती रहती हैं और बारिश के समय तो मकानों में भी करंट आने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके चलते यहां के लोगों को हर पल डर के साये में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि मोहल्ले वालों या भवन स्वामियों ने जिला प्रशासन, बिजली विभाग व जनप्रतिनिधियों के दरवाजे न खटखटाए हों। दरवाजे पहुंचने पर लोगों को आश्वासन तो मिलता है, लेकिन उस पर अमल आज तक नहीं हो सका है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने बिजली विभाग द्वारा जनहित में हाईटेंशन लाइनें मकानों के ऊपर से हटाई जानी चाहिए। इसके लिए आलाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो व्यवस्था है उसके तहत मकानों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइनों को हटवाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इसमें मकान बाद में बनाए गए, जबकि हाईटेंशन लाइनें पहले से हैं, इसके लिए कॉलोनी के लोगों को मिलकर स्टीमेट की कुछ राशि जमा करने में सहयोग करना चाहिए।
रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।
जहां भी मकानों के ऊपर हाईटेंशन लाइनें निकली हैं, उसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से समीक्षा बैठक में वार्ता करके लाइनें हटवाने की बात रखी जाएगी।
मनोहरलाल पंथ, राज्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed