फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hightension line broken person died

हाइटेंशन लाइन टूटने से गड्ढों में भरे पानी में फैला करंट, युवक की मौत

Thu, 10 Dec 2020 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
hightension line broken person died
हरवेंद्र विश्वकर्मा (मृतक) की फाइल फोटो - फोटो : LALITPUR
ललितपुर/बानपुर। कस्बा बानपुर के उदया रोड पर हाईटेंशन लाइन टूटने से गड्ढे में भरे पानी में करंट फैल गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि पानी से निकल रही एक गाय और पड़िया की भी जान चली गई। वहीं, हाईटेंशन लाइन का करंट एलटी लाइन के माध्यम से घरों में भी फैल गया, जिससे कई लोगों को करंट का झटका लगा और कई घरों के बिजली के उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन

कस्बा बानपुर में उदया रोड निवासी हरवेंद्र विश्वकर्मा (27) पुत्र दामोदर सुबह सात बजे अपने घर के सामने से गाय भगा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे से निकली हाईटेंशन लाइन में अचानक से फॉल्ट हो गया और उसके तार टूटकर एलटी लाइन पर जा गिरे, जिससे एलटी लाइन के तार खंभे से टकरा गए और खंभे के चारों ओर गड्ढे में भरे पानी में करंट फैल गया।
विज्ञापन

उसी समय हरवेंद्र वहां से निकला था, पानी में करंट होने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, गड्ढे में पानी से होकर निकल रही एक गाय और पड़िया (भैंस के बच्चा) ने भी तड़पकर दम तोड़ दिया। यह देख आसपास के लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को फोन करके बिजली बंद कराई और बेसुध पड़े युवक को उठाकर उपचार के लिए टीकमगढ़ ले गए, लेकिन टीकमगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक हरवेंद्र के चाचा गंगाराम ने बताया कि उसका भतीजा हरवेंद्र फर्नीचर का काम करता था। उसके एक पुत्र है और वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कस्बे में कई घरों में हाईटेंशन करंट फैल गया, जिससे कई घरों के विद्युत उपकरण जल गए। वहीं बहुत से घरों में लोहे के जालों में भी करंट आ गया, जिससे बहुत से लोगों को करंट का झटका भी लगा। वहां से निकल रहे लोगों को भी करंट लग गया। उन्होंने बानपुर में ही चिकित्सालय में अपना उपचार कराया।
-------------
गड्ढों में पानी में करंट फैलने से हुआ हादसा
सुबह गाय निकालने के दौरान अचानक पानी में करंट आ गया और उसमें से निकल रही उसकी गाय और भैंस की पड़िया ने तड़पकर दम तोड़ दिया। उन्हें भी करंट का झटका लग गया है। हादसे में कई लोगों को करंट भी लगा और कई के उपकरण भी फुंक गए। हरचरन वंशा यादव।
-----------
बिजली तार गिरने से यहां गड्ढे में भरे पानी में करंट फैल गया। इसमें मुझे में करंट का झटका लगा है। यहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। विभाग की लापरवाही के चलते यहां हादसा हुआ है। गाय को तड़पते देख कई लोग दूर हो गए वरना बड़ा हादसा हो जाता। सतेंद्र रावत

---------------
एलटी लाइन के तारों में दो जगह फॉल्ट होने से शॉर्टसर्किट हो गया और खंभे में अर्थिंग आने से यह हादसा हुआ है। दुर्घटना होने पर सुरक्षा निदेशालय की जांच के बाद मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये और पशुओं की मौत पर 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है।
बृजेंद्र पाल, अवर अभियंता, विद्युत, बानपुर।

करंट से जलकर काला पड़ा मीटर

करंट से जलकर काला पड़ा मीटर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed