फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   High tension wire fell Used fire , accident averted

हाईटेंशन तार गिरने से खेतों में लगी आग, हादसा टला

Sun, 27 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन वर्षों पुराने जर्जर तार टूटने से हादसे घटित होते रहते हैं। यही हाल मसौरा फीडर के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों का है, जहां आए दिन तार टूटने से आग लगने जैसी घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन


शनिवार को मसौरा कलां में पालीटेक्निक कॉलेज के पास एक खेत में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से आग लग गई। ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलवाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में बताया गया कि बाई पास स्थित मसौरा फीडर के अंतर्गत ग्राम मसौरा कलां में आए दिन जर्जर हाईटेंशन तार टूटने का सिलसिला जारी है। हाईटेंशन तार एक महीने में तीन बार टूटकर गिरने से किसानों व कई पशुओं की जान किसी प्रकार से बच सकी है। शनिवार की सुबह मसौकलां में पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक किसान के खेत व बारी में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में सिंचाई कर रहे किसानों ने भाग कर जान बचाई एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीण ने जर्जर विद्युत लाइन बदलवाकर नई विद्युत लाइन डलवाने की मांग की है। इस पर नरेश तिवारी, सर्वेश तिवारी, संजू कुशवाहा, रमू, गनू रैकवार आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed