{"_id":"636530ae70b6c8505e62c88c","slug":"heavy-collision-between-dumper-and-bus-six-passengers-including-driver-injured-lalitpur-news-jhs232180863","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर और बस की भीषण भिड़ंत, चालक समेत छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर और बस की भीषण भिड़ंत, चालक समेत छह यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार/ललितपुर। बार थाना क्षेत्र के गांव चिगलौआ के पास डंपर और सवारियों से भरी बस में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर चालक सहित बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को कस्बा बार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं डंपर चालक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार सुबह झांसी की ओर से यात्रियों से भरी एक बस बार-बानपुर के रास्ते टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। सुबह करीब 10.15 बजे बस ग्राम चिगलौआ के पास ही पहुंची थी तभी सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कुछ यात्री जान बचाने के लिए कांच तोड़कर बस से नीचे कूद गए। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में बस में सवार मोना दुबे, श्रद्घा दुबे, पूनम चौहान, रेखा विश्वकर्मा, खुशबू सेन, गौरव विश्वकर्मा घायल हो गए। वहीं दुर्घटना में डंपर चालक कन्हैया (35) पुत्र धूमालाल निवासी ग्राम इकलेरा जनपद झालावाड़ राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बार पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को बार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डंपर चालक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। जबकि घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
केबिन काटकर निकाला गया घायल डंपर चालक
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि डंपर का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके अंदर फंस गया। चालक को निकालने के लिए डंपर के केबिन को गैस कटर से काटा गया।
सवारियों से भरी बस और डंपर में आमने सामने की भिड़ंत होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
- बृजनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना बार