फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heat waves have made people miserable, mercury has crossed 43 degrees

Lalitpur News: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, पारा 43 डिग्री के पार

Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Heat waves have made people miserable, mercury has crossed 43 degrees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार होने से लोग लू के थपेड़ों से बेहाल नजर आए। धूप की तपिश के कारण लोग चेहरा ढक कर निकले।
दोपहर में 12 बजे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से बढ़ते हुए एक बजे 40 डिग्री, दो बजे 42 डिग्री और तीन बजे 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। लू के थपेड़ों के बीच बढ़े तापमान से लोग बेहाल नजर आए। रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर सब्जी की दुकान लगाने वाली महिलाएं छाता लगाकर धूप से बचाव करती रहीं। जबकि, सड़कों पर भी महिलाएं छतरी लेकर या फिर मुंह पर दुपट्टा बांधकर निकलीं। वहीं, गन्ने के जूस, नीबू की शिकंजी, सोडा की दुकानों पर भीड़ लगी रही। पुरुष भी धूप से बचाव के लिए तौलिया बांधकर बाहर निकले। साथ ही चौराहों पर मिट्टी के घड़ों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन

00000000
पेड़ की छाया में बैठे रहे पशु
धूप की तपिश से बेहाल पशु पक्षी भी छांव की तलाश में रहे। स्टेशन और चर्च रोड पर पेड़ों की छाया के नीचे कई पशु बैठे नजर आए। कई समाज सेवियों ने अपने घरों के पास पानी के हौज रखवा दिए हैं, जिनमें भरे पानी से जानवर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
बादलों से भी नहीं मिली राहत
शाम करीब पांच बजे से बादल छाने लगे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। लोगों का अनुमान है कि गर्मी अधिक होने से बारिश हो सकती है। फिलहाल, वातावरण में धुंध होने से आंधी की संभावना जताई जा रही है।

00000000
मिट्टी के घड़ों की बिक्री बढ़ी
बाजार में मिट्टी के घड़ों की बिक्री बढ़ गई है। रामकुमार प्रजापति ने बताया कि इस साल घड़े के दाम भी बढ़ गए हैं। बगैर टोंटी के 75 से 150 रुपये तक का मध्यम साइज का घड़ा मिलेगा। वहीं, टोंटी के साथ 125 से 200 रुपये तक का मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed